Oxygen Level Normal फिर भी सांस क्यों फूलती है? डॉक्टर से जानिए Pulse Oximeter क्या नहीं बता पाता

पल्स ऑक्सीमीटर में ऑक्सीजन का स्तर सामान्य आने के बावजूद सांस फूल सकती है। इसकी वजह फेफड़ों, दिल, खून, शारीरिक कमजोरी या तनाव से जुड़ी हो सकती है। डॉक्टर से जानिए कब केवल ऑक्सीजन रीडिंग पर भरोसा करना ठीक नहीं है।

सांस फूलने पर सबसे पहले लोग अक्सर ऑक्सीजन लेवल चेक करते हैं। पल्स ऑक्सीमीटर में ऑक्सीजन की रीडिंग नॉर्मल आए तो थोड़ी राहत जरूर मिलती है। लेकिन सिर्फ ऑक्सीजन लेवल सामान्य होने का मतलब यह नहीं है कि सांस से जुड़ी हर चीज ठीक है। पल्स ऑक्सीमीटर आमतौर पर खून में ऑक्सीजन का स्तर और नाड़ी की रफ्तार बताता है। लेकिन इससे यह पता नहीं चलता कि फेफड़े ठीक से काम कर रहे हैं या नहीं, शरीर में कार्बन डाइऑक्साइड ज्यादा तो जमा नहीं हो रही या सांस फूलने की वजह क्या है।

End of Feed