क्या Millet noodles बच्चों की ग्रोथ के लिए बेहतर विकल्प हैं? जानिए पूरी जानकारी

Noodles Alternative: नूडल्स खाना किसे पसंद नहीं होता? खासतौर पर बच्चे बड़े चाव से नूडल्स खाते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे बाजरे के नूडल्स (Millet noodles) के बारे में जो काफी चर्चा में भी है।

Noodles Alternative: बच्चे हों या बड़े, नूडल्स एक ऐसा स्नैक है जिसे लोग अलग-अलग तरीकों से बनाकर बड़े चाव से खाना पसंद करते हैं। लेकिन, जब बात सेहत की आती है तो अक्सर सवाल उठता है कि क्या नूडल्स सच में हेल्दी होते हैं? आजकल बाजार में कई तरह के हेल्दी नूडल्स के ऑप्शन आ गए हैं, जैसे शिराटाकी नूडल्स, चना नूडल्स और बाजरे के नूडल्स। इनमें से बाजरे के नूडल्स (Millet noodles) काफी चर्चा में हैं। क्या बाजरे के नूडल्स बच्चों के लिए हेल्दी हैं आइए जानते हैं।

Noodles Alternative

बच्चों की ग्रोथ के लिए बेहतर विकल्प (फोटो: AI)

बाजरे के नूडल्स क्या होते हैं?

बाजरे के नूडल्स को बाजरे के पूरे अनाज के आटे से बनाया जाता है। ये सामान्य नूडल्स से अलग होते हैं क्योंकि इनमें फाइबर और प्रोटीन की मात्रा अच्छी होती है। बाजरा एक ऐसा अनाज है जिसे पुराने समय से ही हेल्दी माना जाता है। इसमें कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।

End of Feed