National Dengue Day 2025 : कब और क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय डेंगू दिवस? जानें इसकी थीम, लक्षण और बचाव के उपाय

National Dengue Day 2025 : हर साल 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस (National Dengue Day 2025) के रूप में मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य डेंगू के प्रति लोगों को जागरूकता करना और इसके फैलाव को रोकने के उपायों के बारे में बताना है। आज हम आपको राष्ट्रीय डेंगू दिवस 2025 की थीम, डेंगू के लक्षण और डेंगू से बचाव के उपाय बताने जा रहे हैं।

National Dengue Day 2025 : डेंगू देश में एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या है। जो बारिश का मौसम शुरू होते ही तेजी से फैलता है। हर साल डेंगू के कारण हजारों लोग अपनी जान गंवा देते हैं। इसकी गंभीरता को ध्यान में रखते हुए हर साल 16 मई राष्ट्रीय डेंगू दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य डेंगू के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करना और रोकथाम के उपायों को बढ़ावा देना है। हर साल सरकार 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाती है। जो हमें याद दिलाता है कि डेंगू की उचित देखभाल और जागरूकता बेहद जरूरी है। आज हम आपको राष्ट्रीय डेंगू दिवस 2025 की थीम, डेंगू के लक्षण और इससे बचाव के उपाय बताने जा रहे हैं।

National Dengue Day 2025

राष्ट्रीय डेंगू दिवस थीम 2025

राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाने के लिए हर साल एक अलग थीम तैयार की जाती है। जिसका उद्देश्य उस वर्ष के अभियान पर फोकस करना होता है। हालांकि इस साल स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय डेंगू दिवस थीम 2025 की घोषणा अभी तक नहीं की गई है। जिसकी जल्द घोषणा की जाने की उम्मीद है। हालांकि डेंगू की रोकथाम और इसके बचाव के उपायों के लिए थीम बनाए जाने की उम्मीद है।

End of Feed