मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है नैरेटिव थेरेपी, जानिए कैसे

Narrative Therapy Benefits: नैरेटिव थेरेपी एक अनूठी मानसिक स्वास्थ्य तकनीक है, जो व्यक्तियों को अपनी समस्याओं से अलग करके उन्हें समझने में मदद करती है। इस थेरेपी का मुख्य सिद्धांत है कि व्यक्ति अपनी समस्याओं से परे है। इस प्रक्रिया में समस्याओं को एक अलग नाम देकर और उन्हें एक कहानी के रूप में देखने का प्रयास किया जाता है। इससे व्यक्ति अपने अनुभवों को नए दृष्टिकोण से समझ पाता है और अपनी समस्याओं को हल करने के लिए सकारात्मक दिशा में बढ़ता है।

Mental Health Therapy: कई बार हम खुद को ऐसे शब्दों से परिभाषित करते हैं जैसे- मैं चिंतित व्यक्ति हूं या मैं रिश्तों में खराब हूं। ये शब्द हमें अपनी समस्याओं के साथ जोड़ देते हैं और हम खुद को उसी परिभाषा में कैद कर लेते हैं। लेकिन नैरेटिव थेरेपी का उद्देश्य हमें अपनी समस्याओं से अलग करना है। यह हमें यह सिखाती है कि आप खुद आपकी समस्या नहीं हैं बल्कि सही मायनों में समस्या ही समस्या है।

narrative therapy benefits

नैरेटिव थेरेपी एक अनूठी मानसिक स्वास्थ्य तकनीक

नैरेटिव थेरेपी की शुरुआत माइकल व्हाइट और डेविड एपस्टन ने की थी। इस थेरेपी का मूल सिद्धांत है कि हम अपने आप को बुरा मानने के बजाय अपनी गलतियों को समझें। उदाहरण के लिए, मैं डिप्रैसन हूं के बजाय मैं डिप्रैसन का सामना कर रहा हूं कहना, एक महत्वपूर्ण बदलाव है। यह एक छोटा सा बदलाव हमारी सोच में बड़ा अंतर ला सकता है।

End of Feed