हेल्थ

Moringa Benefits: मोदी जी की डाइट में शामिल है ये वाली सब्जी, हफ्ते भर खाने पर ही दिखने लगेंगे चमत्कारी फायदे

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Apr 19, 2024, 06:48 AM IST

Moringa Benefits (मोरिंगा के फायदे): मोरिंगा या सहजन की फली तो पत्तियां दोनों ही सेहत के लिए बहुत अच्छी मानी जाती हैं। ये खास सब्जी प्रधानमंत्री मोदी को भी खूब पसंद है, यहां देखें सेहत के लिए मोरिंगा के फायदे क्या हैं।

Image

Narendra Modi favorite vegetable moringa benefits in Hindi

Moringa Benefits (मोरिंगा के फायदे): मोरिंगा की पत्तियों और फलियों में बहुत सारे औषधीय गुण पाए जाते हैं। जो आपको बहुत गंभीर से गंभीर बीमारी की छुट्टी करने में मदद कर सकते हैं। आमतौर पर डायबिटीज, कुपोषित तो खून की कमी आदि का शिकार रहे लोगों को मोरिंगा का सेवन करने की सलाह दी जाती है। हालांकि ये बहुत सी अन्य स्थितियों में भी लाभदायक होती हैं, जिनके फायदों के लिए ही खुद मोदी जी भी हफ्ते में दो-तीन बार मोरिंगा के पराठे तो सब्जी खाना पसंद करते हैं। बता दें कि मोरिंगा में एंटी बायोटिक, एंटी इंफ्लेमेटरी तो एंटी कैंसर और एंटी ऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं। ऐसे में यहां देखें सहजन या मोरिंगा के चमत्कारी फायदे क्या हैं।

मोरिंगा के फायदे क्या हैं, Benefits of Moringa

इम्यून सिस्टम के लिए अच्छा

मोरिंगा कमजोर इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने का काम कर सकता है। इसमें मौजूद औषधीय गुण आपके शरीर में जाकर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं, और विटामिन ए, विटामिन सी व आयरन की पूर्ति करते हैं।

डायबिटीज कंट्रोल करने में मददगार

डायबिटीज रोगियों के लिए तो मोरिंग की फली और पत्तियां रामबाण मानी जाती हैं। शुगर कंट्रोल में रखने के लिए आपको अपने डाइट प्लान में जरूर ही ये वाली सब्जी जोड़ लेनी चाहिए।

पेट से जुड़ी दिक्कतों से राहत

कब्ज, एसिडिटी, सूजन आदि की दिक्कत में भी मोरिंगा असरदार होती है। पेट से जुड़ी कोई भी समस्या हो तो आपके लिए ये सब्जी असरदार दवा की तरह काम कर सकती है।

दिल की सेहत

हार्ट हेल्थ के लिए भी इस सब्जी का सेवन किया जा सकता है। मोरिंगा खाने से कोलेस्ट्रोल नियंत्रण में रहता है और इसका नियमित सेवन करने से दिल से जुड़ी अन्य बीमारियां का रिस्क भी कुछ हद तक कम ही रहता है।

इसी के साथ साथ मोरिंगा का सेवन आप लीवर से जुड़ी दिक्कतों में, हड्डियों की मजबूती के लिए, कुपोषण दूर करने के लिए, स्तनपान में सुधार के लिए तो त्वचा, बाल व वेट लॉस के लिए भी आसानी से कर सकते हैं। हालांकि आपको इसका सेवन बहुत अधिक मात्रा में भी नहीं करना है, खासतौर से गर्भवती महिलाओं को ये सब्जी आदि नियमित और नियंत्रित तरीके से ही खानी चाहिए।

अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article