Dry Mouth Causes: सुबह उठते ही मुंह सूखने का क्या कारण है, यह डिहाइड्रेशन है या किसी गंभीर बीमारी का संकेत

Dry Mouth Causes In Morning: सुबह उठते ही मुंह सूखना सिर्फ पानी की कमी नहीं, बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकता है। आइए जानते हैं इसके पीछे का असली कारण।

Dry Mouth Causes In Morning: कभी आपने गौर किया है कि सुबह उठते ही मुंह बिल्कुल सूखा-सूखा लगता है? जैसे रातभर पानी ही नहीं पिया हो। ज्यादातर लोग इसे हल्के में लेते हैं और सोचते हैं कि शायद पानी कम पी लिया होगा। लेकिन अगर ये रोज होने लगे, तो इसे नजरअंदाज करना ठीक नहीं है। डॉक्टरों का कहना है कि सुबह मुंह सूखना सिर्फ डिहाइड्रेशन की वजह से नहीं होता, इसके पीछे और भी कई कारण हो सकते हैं। कभी यह आपकी सोने की आदत से जुड़ा होता है, तो कभी शरीर के अंदर चल रही किसी समस्या का इशारा देता है। इसलिए जरूरी है कि हम इसे समझें, ताकि समय रहते सही कदम उठाया जा सके और आगे कोई बड़ी दिक्कत न हो।

Dry Mouth Causes In Morning

सुबह उठने के बाद मुंह में सूखापन क्यों महसूस होता है (PC - Pinterest)

हर बार पानी की कमी जिम्मेदार नहीं होती

अक्सर हम मान लेते हैं कि मुंह सूखना मतलब शरीर में पानी की कमी। लेकिन सच्चाई यह है कि कई बार शरीर में लार कम बनने लगती है, जिससे मुंह सूखा लगता है। यानी आपने पानी ठीक से पिया हो, फिर भी यह समस्या हो सकती है।

End of Feed