मॉनसून में Low Blood Pressure के मामले क्यों बढ़ जाते हैं, डॉक्टर से जानें बारिश का मौसम शरीर पर क्या असर डालती है

Low Blood Pressure in Monsoon: क्या आपने कभी सोचा है आखिर बारिश के मौसम में लो ब्लड प्रेशर की समस्या क्यों बढ़ जाती है? डॉक्टर से जानें क्यों बारिश का मौसम बीपी के मरीजों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

Low Blood Pressure in Monsoon: बारिश का मौसम आते ही लोग गर्मी से राहत महसूस करते हैं, लेकिन यही मौसम कुछ लोगों के लिए सेहत की नई परेशानी भी लेकर आता है। इन दिनों कई लोगों को बार-बार चक्कर आना, कमजोरी लगना या अचानक आंखों के आगे अंधेरा छा जाना जैसी दिक्कतें होने लगती हैं। बता दें कि कई बार इसकी वजह लो ब्लड प्रेशर हो सकता है। खासकर बुजुर्गों, हाई ब्लड प्रेशर की दवा लेने वाले लोगों और पहले से दिल या हार्मोन से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे लोगों में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। यशोदा हॉस्पिटल्स, हैदराबाद के सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन डॉ. दिलीप गुडे बताते हैं कि बारिश का मौसम सीधे तौर पर लो ब्लड प्रेशर नहीं करता, लेकिन इस दौरान शरीर में होने वाले कुछ बदलाव इसकी संभावना जरूर बढ़ा सकते हैं। आइए डॉक्टर से ही समझते हैं बारिश और बीपी कम होने का कनेक्शन।

Low Blood Pressure in Monsoon

मॉनसून में कुछ लोगों को लो ब्लड प्रेशर की समस्या क्यों हो जाती है

बारिश के मौसम में ऐसा क्या बदलता है

डॉ. दिलीप गुडे के अनुसार, मॉनसून में मौसम ठंडा हो जाता है, हवा में नमी बढ़ जाती है और लोगों की दिनचर्या भी बदल जाती है। इन बदलावों का असर शरीर पर पड़ता है। जिन लोगों का ब्लड प्रेशर पहले से कम रहता है या जो इसके प्रति संवेदनशील हैं, उनमें यह मौसम परेशानी बढ़ा सकता है। इसलिए बारिश के दिनों में शरीर के छोटे-छोटे संकेतों पर भी ध्यान देना जरूरी है।

End of Feed