बारिश में सबसे ज्यादा फूड पॉइजनिंग किन चीजों से होती है, डॉक्टर ने बताया क्यों सिर्फ बाहर का खाना नहीं जिम्मेदार

Monsoon Food Poisoning Risk Factors: आमतौर पर लोगों को लगता है कि बारिश के मौसम में फूड पॉइजनिंग सिर्फ बाहर का खाना खाने की वजह से होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं, हर बार सिर्फ बाहर का खाना ही इसकी वजह नहीं बनता है। चलिए डॉक्टर से जानते हैं कौन सी वजहें जिम्मेदार हो सकती हैं।

Monsoon Food Poisoning Risk Factors: बारिश का मौसम आते ही लोग सबसे पहले बाहर का खाना खाने से बचने लगते हैं। उन्हें लगता है कि फूड पॉइजनिंग सिर्फ स्ट्रीट फूड खाने से होती है। लेकिन सच यह है कि अगर खाने को सही तरीके से रखा या बनाया न जाए, तो घर का खाना भी नुकसान पहुंचा सकता है। बारिश के मौसम में हवा में नमी ज्यादा होती है, जिससे खाने में खराबी जल्दी आ जाती है। यशोदा हॉस्पिटल्स, हैदराबाद के सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन डॉ. दिलीप गुडे बताते हैं कि इस मौसम में थोड़ी-सी लापरवाही भी पेट खराब होने, उल्टी-दस्त और फूड पॉइजनिंग की वजह बन सकती है। इसलिए सिर्फ बाहर के खाने से बचना ही काफी नहीं है, बल्कि घर में भी खाने को सही तरीके से संभालना जरूरी है।

Monsoon Food Poisoning Risk Factors

बारिश में बाहर के फूड से डरने की नहीं, बल्कि इन फूड्स से बचने की जरूरत

सिर्फ स्ट्रीट फूड नहीं घर का खाना भी हो सकता है वजह

डॉ. दिलीप गुडे के अनुसार, बारिश में बैक्टीरिया और दूसरे कीटाणु तेजी से बढ़ते हैं। ऐसे में अगर पका हुआ खाना कई घंटों तक बाहर रखा रहे, तो वह खराब हो सकता है। बाद में वही खाना खाने से फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए यह मान लेना कि घर का बना हर खाना पूरी तरह सुरक्षित है, सही नहीं है।

End of Feed