Methi ke patte benefits in Hindi: हम अक्सर मेथी के पत्तों को बस एक हरी सब्जी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन आयुर्वेद की नजर में ये किसी सुपरफूड से कम नहीं हैं। खासकर सर्दियों में मेथी के पत्तों का असर दवा जैसा काम करता है। हेल्थ इंफ्लुएंसर और आयुर्वेदिक डॉक्टर चैताली राठौर (BAMS Ayurveda) कहती हैं कि मेथी के पत्ते शरीर की आग्नेय शक्ति बढ़ाते हैं, शुगर लेवल को बैलेंस रखते हैं, इंफ्लेमेशन को शांत करते हैं और स्किन-हेयर तक पर तुरंत असर दिखाते हैं। अगर आपके पास पाचन, ब्लड शुगर, बालों, स्किन, या इम्युनिटी से जुड़ी दिक्कतें हैं, तो मेथी के पत्ते आपके लिए प्राकृतिक समाधान हो सकते हैं। आइए आसान भाषा में इनके 10 बड़े आयुर्वेदिक फायदे समझते हैं।
मेथी के पत्ते खाने के फायदे
मेथी के पत्ते खाने के फायदे - Methi ke patte benefits in hindi
डाइजेशन बेहतर करते हैं
मेथी के पत्ते पाचन अग्नि को तेज करते हैं, जिससे खाना आसानी से पचता है। रोजाना इन्हें खाने से गैस, कब्ज, पेट फूलना और खाने के बाद भारीपन महसूस होने जैसी दिक्कतें धीरे-धीरे कम होने लगती हैं।
ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस रखते हैं
आयुर्वेद में मेथी को मधुमेह-हरा कहा गया है, यानी ये शुगर लेवल को नैचुरली नियंत्रित रखने में मदद करते हैं। मेथी के पत्ते इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बनाते हैं और दिन भर ग्लूकोज फ्लक्चुएशन कम करते हैं।
शरीर की सूजन कम करते हैं
मेथी के पत्तों में नैचुरल एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ये जोड़ों की सूजन, जकड़न, और स्किन पर होने वाली इंफ्लेमेशन को शांत करते हैं, जिससे दर्द और लालिमा में राहत मिलती है।
खून को शुद्ध करते हैं
नियमित रूप से मेथी के पत्तों का सेवन शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करता है। इससे स्किन पर ग्लो बढ़ता है, पिंपल्स कम होते हैं और त्वचा साफ दिखती है।
लिवर फंक्शन को मजबूत बनाते हैं
आयुर्वेद के अनुसार मेथी लिवर की मेटाबॉलिक क्षमता को बढ़ाती है। इससे शरीर में जमा अमा यानी टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और पाचन व एनर्जी दोनों बेहतर होती हैं।
आयरन लेवल बढ़ाने में सहायक
मेथी के पत्ते प्राकृतिक आयरन से भरपूर होते हैं। एनीमिया, कमजोरी, थकान, बाल झड़ना जैसी समस्याओं में ये काफी फायदेमंद माने जाते हैं।
स्किन हेल्थ में सुधार करते हैं
मेथी के पत्तों का ठंडा और कड़वा स्वभाव अतिरिक्त पित्त को कम करता है। इससे स्किन ब्राइट दिखती है, मुंहासे कम होते हैं और चेहरे पर एक नैचुरल ग्लो आता है।
वजन कम करने में मददगार
मेथी के पत्ते मेटाबॉलिज्म बढ़ाते हैं। ये भूख को बैलेंस करते हैं और फैट डाइजेशन में भी मदद करते हैं। जिन लोगों को नैचुरल तरीके से वजन कम करना है, उनके लिए यह बेहतरीन विकल्प है।
नई माओं की दूध बढ़ाने में करे मदद
मेथी लंबे समय से स्तन्य जनन यानी स्तनपान बढ़ाने वाले भोजन के रूप में जानी जाती है। यह नई माताओं में दूध की मात्रा बढ़ाती है और शरीर को पोस्टपार्टम फेज में मजबूत बनाती है।
बालों को मजबूत बनाते हैं और हेयर फॉल कम करते हैं
मेथी के पत्तों में मौजूद विटामिन, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट बालों की जड़ों को मजबूत करते हैं। इससे डैंड्रफ, ड्राईनेस और हेयर फॉल कम होता है तथा हेयर ग्रोथ बेहतर होती है।
गांठ बांध लें एक्सपर्ट की ये बात
अगर आपको लो आयरन, हार्मोनल दिक्कतें, लिवर-गट डिसऑर्डर, न्यूरोलॉजिकल समस्या, इंसोम्निया या कोई पुरानी बीमारी है, तो पहले उसकी जड़ में जाकर इलाज करना जरूरी है। मेथी के पत्ते तभी ज्यादा असर दिखाते हैं जब शरीर भीतर से बैलेंस में हो।
