सही खाना खाया, मगर गलत टाइम पर खाया तो क्या पूरा फायदा मिलेगा, डायटीशियन से जानिए

Meal Timing Importance: क्या आप भी हेल्दी खाना खाते हैं, फिर भी मनचाहे रिजल्ट नहीं मिल रहे? तो इसकी वजह खाने का गलत समय हो सकता है। यहां डायटीशियन से जानिए ब्रेकफास्ट, लंच, स्नैक्स और डिनर का सही समय।

Meal Timing Importance: आजकल ज्यादातर लोग अपनी सेहत को लेकर पहले से ज्यादा जागरूक हो गए हैं। कोई वजन कम करने की कोशिश कर रहा है, कोई फिट रहने के लिए हेल्दी खाना खा रहा है, तो कोई बीमारियों से बचने के लिए अपनी डाइट सुधार रहा है। लेकिन कई बार लोग एक जरूरी बात भूल जाते हैं। वे इस पर तो ध्यान देते हैं कि क्या खाना है, लेकिन इस पर नहीं कि कब खाना है।

Meal Timing Importance

गलत टाइम पर खाना खाया तो क्या पूरा फायदा मिलेगा

हेल्थ इंफ्लुएंसर और रजिस्टर्ड डायटीशियन भव्या धीर कहती हैं कि अगर आपने हेल्दी खाना खा भी लिया, लेकिन उसे गलत समय पर खाया, तो उसका पूरा फायदा नहीं मिल पाएगा। इसलिए सिर्फ खाने की क्वालिटी ही नहीं, उसकी टाइमिंग भी उतनी ही जरूरी है। आइए जानते हैं कि दिनभर में खाने का सही समय क्या होना चाहिए।

End of Feed