Yog Divas: पेट की चर्बी को कम करने के लिए करें मत्स्यासन, शरीर को देता है और भी चमत्कारी फायदे

Matsayasana karne se kya hota hai: गर्दन की अकड़न, कमर दर्द, गले की समस्या आदि में मत्स्यासन चमत्कारी रूप से काम करता है। इस आसन में आपको पीठ के बल लेटकर कमर को उठाते हुए गर्दन को पीछे की ओर ले जाना होता है। इससे शरीर में चुस्ती बनी रहती है और पाचन तंत्र भी दुरुस्त होता है।

Matsayasana karne se kya hota hai: सेहतमंद रहने के लिए योग करना बहुत जरूरी है। यह न सिर्फ शरीर को एक्टिव रखता है, बल्कि उसे लचीला भी बनाता है। रोजाना योग करने से फिटनेस बनी रहती है और शरीर की मांसपेशियां भी मजबूत होती है। योग में कई आसन होते हैं, जिनमें एक है मत्स्यासन। ये नाम दो संस्कृत शब्दों से मिलकर बना है- मत्स्य मतलब मछली और आसन मतलब बैठने की मुद्रा। इस आसन का अभ्यास करने से रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है, पेट साफ होता है। गले और आंखों को भी फायदा पहुंचाता है।

Matsyasana

मत्स्यासन योग कैसे करें, जानें फायदे और नुकसान

मत्स्यासन के फायदे

आयुष मंत्रालय के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में इसकी जानकारी दी गई है। जिसके मुताबिक मत्स्यासन बेहद फायदेमंद योगासन है। खासकर उन लोगों के लिए जो कब्ज, पीठ दर्द या सांस संबंधित परेशानियों से जूझ रहे हैं। इस आसन को करने से पेट की मांसपेशियां और पाचन तंत्र में बेहतर सुधार होता है जिससे कब्ज से राहत मिलती है। फेफड़े खुलते हैं, जिससे सांस लेने में आसानी होती है और सांस संबंधित समस्याएं ज्यादा परेशान नहीं करती। इसके अलावा, यह आसन पीठ की ऊपरी मांसपेशियों को भी आराम देता है और रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाता है। जो लोग पीठ दर्द से परेशान हैं, उनके लिए यह आसन वरदान की तरह है।

End of Feed