Lung Health: क्या रसोई का धुआं बन सकता है फेफड़ों के कैंसर की वजह? जानिए सच

Lung Health: फेफड़ों के कैंसर का सबसे बड़ा कारण आज भी धूम्रपान ही माना जाता है, लेकिन किचन में बनने वाला धुआं भी लंबे समय तक लगातार संपर्क में रहने पर जोखिम बढ़ा सकता है।

Lung Health: ज्यादातर लोग ये मानते हैं कि लंग कैंसर का सबसे बड़ा कारण सिर्फ धूम्रपान है। यह बात काफी हद तक सही भी है, लेकिन अब वैज्ञानिक एक और ऐसी चीज पर ध्यान दे रहे हैं जो लगभग हर घर में मौजूद है-रसोई का धुआं। खासकर जब तेज आंच पर खाना पकाया जाता है या तेल बहुत ज्यादा गर्म हो जाता है, तो उससे निकलने वाला धुआं हमारी सेहत पर असर डाल सकता है।

Cooking Smoke Health Risks

क्या रसोई का धुआं बन सकता है फेफड़ों के कैंसर की वजह

अगर आपके मन में भी कभी यह सवाल आया है कि क्या रोजाना किचन में खाना बनाने से फेफड़ों को नुकसान हो सकता है, तो इसका जवाब है कुछ हद तक हां। हालांकि इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि खाना बनाना ही कैंसर की वजह बन जाता है। असली फर्क इस बात से पड़ता है कि आप किस तरह खाना पकाते हैं, रसोई में हवा आने-जाने का इंतजाम कैसा है और आप कितने समय तक धुएं के संपर्क में रहते हैं।

End of Feed