Loo Symptoms (लू लगने के लक्षण): चुभती जलती गर्मी वाले इस मौसम में लू लगने की शिकायत सबसे ज्यादा है। मई की इतनी चिलचिलाती गर्मी और धूप में हर किसी की सेहत खराब हो रही है। ज्यादा देर तक इस खतरनाक गर्मी में बाहर रहने से न केवल स्किन को नुकसान होता है बल्कि इससे आपकी पूरी सेहत पर बुरा प्रभाव होता है। लू या हीट स्ट्रोक की मामूली सी लगने वाली दिक्कत जानलेवा भी साबित हो सकती है। ऐसे में लू लगने पर क्या करें से लेकर लू लगने का पता कैसे लगाएं तक जैसे सवालों के जवाब आपको पता होना ही चाहिए। यहां देखें लू के लक्षण क्या हैं, लू में क्या करें।
Loo lagne ke symptoms in Hindi
लू कैसे लगती है?
अगर आप तेज धूप में या गर्मी वाली हवा में ज्यादा देर तक समय बिताते हैं। और आपका शरीर इतना गर्म तापमान सहन नहीं कर पाती, तब आपको लू लगने की शिकायत हो सकती है। वैसे तो शरीर में मौजूद जो पसीना होता है, वो गर्मी को झेल लेता है। लेकिन अत्यधिक गर्मी में लंबे समय तक रहने पर जब पसीना भी ये काम नहीं कर पाता तो आपको लू लग सकती है।
लू लगने के लक्षण क्या हैं?
लू का समय रहते इलाज करना जरूरी है, नहीं तो हीटस्ट्रोक का नकारात्मक प्रभाव अत्यधिक हो जाने पर जान जाने का रिस्क हो सकता है। ऐसे में यहां देखें लू लगने पर क्या लक्षण नजर आते हैं -
- सिरदर्द
- बुखार
- डिहाइड्रेशन
- पसीना आना बंद हो जाना
- शरीर में क्रेम्प आना
- कमजोरी लगना
- बेहोशी या चक्कर आना
- कंफ्यूज होना यानि मानसिक रूप से असंतुलित रहना
- धड़कन तेजी से बढ़ जाना
- सांसे तेज चलना
लू लगने से क्या होता है?
40 पार के तापमान में हीटस्ट्रोक या सनस्ट्रोक का रिस्क होता है। अगर एक बार लू आपके शरीर में घुस गई है, तो इससे पूरे शरीर को नुकसान हो सकता है। लू का असर दिमाग, किडनी, लीवर, दिल और मांसपेशियों पर खासतौर से पड़ता है। लू में शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिससे शरीर में यूरिक एसिड बढ़ जाता है और किडनी की अत्यधिक दिक्कत हो सकती है।
