पीरियड्स में हर महीने पैरों में होता है दर्द, आखिर क्या है इसके पीछे की वजह, जानिए कब ये संकेत है खतरे की घंटी

Leg Pain During Periods Causes: क्या हर महीने पीरियड्स के दौरान आपके पैरों में दर्द या खिंचाव महसूस होता है? यह सिर्फ थकान नहीं, बल्कि शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलावों का असर हो सकता है। जानिए क्यों पीरियड्स में पैरों में दर्द होता है, इसके पीछे की असली वजह क्या है और कब यह दर्द खतरे की घंटी बन सकता है।

Leg Pain During Periods Causes: कई महिलाएं हर महीने पीरियड्स के दौरान सिर्फ पेट दर्द ही नहीं बल्कि पैरों में भी दर्द, भारीपन या खिंचाव महसूस करती हैं। अक्सर लोग इसे थकान या कमजोरी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन इसके पीछे शरीर के अंदर चल रहे हार्मोनल बदलाव और ब्लड फ्लो से जुड़े कारण छिपे होते हैं। अगर यह दर्द हर महीने बढ़ता जा रहा है या बहुत तीव्र महसूस होता है, तो यह किसी अंदरूनी समस्या का संकेत भी हो सकता है। आइए जानते हैं कि आखिर पीरियड्स में पैरों में दर्द क्यों होता है और कब ये चिंता की बात बन सकता है।

पीरियड्स में पैरों में क्यों होता है दर्द

पीरियड्स में पैरों में क्यों होता है दर्द

हार्मोनल बदलाव का असर होता है पैरों पर भी

पीरियड्स के दौरान शरीर में ‘प्रोस्टाग्लैंडिन्स’ नाम का हार्मोन रिलीज होता है, जो गर्भाशय की मांसपेशियों को सिकुड़ने में मदद करता है ताकि ब्लीडिंग हो सके। लेकिन जब यह हार्मोन ज्यादा मात्रा में बनता है, तो इसका असर शरीर के दूसरे हिस्सों पर भी पड़ सकता है, खासतौर पर पैरों की मांसपेशियों पर। इसी कारण कई महिलाओं को पैरों में खिंचाव या दर्द महसूस होता है।

End of Feed