लेबर पेन शुरू होने के लक्षण क्या हैं? डॉक्टर से जानिए फाल्स लेबर और असली लेबर में क्या अंतर होता है

डिलीवरी डेट के करीब आते ही कई महिलाओं को समझ नहीं आता कि दर्द असली लेबर का है या फाल्स लेबर का। दोनों के बीच फर्क जानना जरूरी है, ताकि समय पर अस्पताल पहुंचकर मां-बच्चे को सही ट्रिटमेंट मिल सके।

गर्भावस्था के आखिरी हफ्तों में पेट या कमर में दर्द महसूस होना आम बात है। इस प्रकार का दर्द कई बार फाल्स लेबर यानी झूठा प्रसव दर्द हो सकता है। साथ ही साथ कई बार यही दर्द असली लेबर की शुरुआत का संकेत भी होता है। पहली बार मां बनने वाली महिलाओं के लिए दोनों में फर्क समझना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। लेकिन कुछ आसान संकेतों की मदद से यह समझा जा सकता है कि अस्पताल जाने का समय आ गया है या अभी इंतजार किया जा सकता है। ग्रेटर नोएडा के महानंदन सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की डॉ. सृष्टि साल्वतकर (प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ) से समझिए लेबर पेन और फाल्स लेबर में क्या अंतर होता है।

End of Feed