हर उम्र में जवां और एनर्जेटिक दिखने के लिए जानें सद्गुरु के ये राज, डाइट में करें बस कुछ बदलाव

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 7, 2022, 08:18 PM IST

Health Tips To Look Young And Stay Energetic: एक स्वस्थ जीवन के लिए अच्छा डाइट होना काफी जरूरी है। हर पल जवां और एनर्जेटिक रहने के लिए सद्गुरु ने कुछ राज बताएं हैं।

Health Tips To Look Young And Stay Energetic: शरीर को फिट एंड हेल्दी बनाए रखने के लिए पाचन क्रिया का नियमित ढंग से होना बेहद जरूरी है। इसके लिए समय पर खाना और पाचन युक्त भोजन डाइट में शामिल करना उचित माना जाता है। सद्गुरु ने आसानी से पचने वाले भोजन में फल का महत्वपूर्ण योगदान बताया है। दरअसल पाचन को जठराग्नि कहते हैं। इसका अर्थ है पाचक आग। वो कहते हैं कि ये आग अच्छे से तभी जलेगी जब शरीर को फल मिलेगा। फलों का पर्याप्त सेवन पाचन प्रणाली को ठीक करने के साथ आपको हर उम्र में जवां और एनर्जेटिक बनाता है। आइए जानते हैं सद्गुरु द्वारा बताए गए अनसुने राज।

1. प्रकृति को भी प्रिय होते हैं फल

सद्गुरु जग्गी वासुदेव फल के महत्व को बताते हुए कहते हैं कि फल तो प्रकृति को भी आकर्षित करते हैं। प्रकृति भी उसे खाने की कोशिश करती है। तो भला हमारे लिए ये खराब कैसे साबित हो सकते हैं। इसे भली भांति समझने के लिए आप आम और सेब को ही देख लीजिए। आम का महत्वपूर्ण हिस्सा उसकी गुठली है। ऊपरी हिस्सा तो बस प्रकृति में मौजूद पशु पक्षियों को आकर्षित करने के लिए होता है। ताकि पक्षी या जानवर इसे खाएं और बीज कहीं दूर गिरा आएं।

End of Feed