किचन का जूना है बीमारियों का घर, स्क्रबर में छिपे कीटाणु से हो सकती है ये बीमारियां

बर्तन साफ करने वाला जूना या स्क्रबर देखने में भले ही साधारण लगे, लेकिन अगर इसे समय पर साफ या बदला न जाए तो यह बैक्टीरिया का अड्डा बन सकता है। इससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं हो सकती हैं।

रसोई की सफाई के लिए हर कोई ही जूना या स्क्रबर यूज करता है। हर दिन इसी जूने की मदद से आप बर्तन चमकाते होंगे और तेल-चिकनाई हटाने के लिए तार वाला जूना (Kitchen Scrubber) भी इस्तेमाल करते ही होंगे। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस चीज से आप बर्तन साफ करते हैं, वही कई बार गंदगी और कीटाणुओं का घर बन सकती है? दरअसल, स्क्रबर लगातार नमी,खाने के कण और साबुन के संपर्क में रहता है। यही वातावरण बैक्टीरिया और अन्य जीवों के पनपने के लिए अनुकूल माना जाता है।

End of Feed