हेल्थ

क्या होती है जापानी वॉक, वजन घटाने में कैसे करती है मदद, जानिए वेट लॉस के लिए क्यों हो रही पॉपुलर Japanese Walk

Japanese Walk For Weight Loss: जापानी वॉक आजकल वेट लॉस के लिए तेजी से लोकप्रिय हो रही है। इसमें खास तरीका अपनाया जाता है जिससे शरीर की पॉश्चर सही रहती है और फैट तेजी से बर्न होता है। जानिए जापानी वॉक क्या होती है, ये वजन घटाने में कैसे असरदार है और क्यों लोग इसे अपने डेली फिटनेस रूटीन में शामिल कर रहे हैं।

Image

Japanese Walk For Weight Loss

Japanese Walk For Weight Loss: क्या आपने कभी सुना है कि सिर्फ चलने भर से भी तेजी से वजन घट सकता है? जी हां, जापानी वॉक इन दिनों फिटनेस की दुनिया में नया ट्रेंड बन चुकी है। सोशल मीडिया से लेकर फिटनेस ब्लॉग तक, हर जगह इसकी चर्चा हो रही है। खास बात ये है कि ये वॉक किसी नॉर्मल वॉकिंग जैसी नहीं है, बल्कि इसमें शरीर की पॉश्चर, सांस लेने की तकनीक और स्पीड सबका खास ख्याल रखा जाता है। यही वजह है कि जापानी वॉक को ना सिर्फ वजन घटाने बल्कि बॉडी को फिट और एक्टिव रखने के लिए बेहद असरदार माना जा रहा है।

जापानी वॉक होती क्या है (What Is Japanese Walk In HIndi)

जापानी वॉक एक खास तरह की वॉकिंग तकनीक है, जो जापान में बहुत पहले से अपनाई जा रही है। इसमें चलने का तरीका पारंपरिक वॉक से थोड़ा अलग होता है। व्यक्ति अपनी रीढ़ की हड्डी को सीधा रखता है, छाती को थोड़ा बाहर निकालकर और पेट को अंदर करते हुए चलता है। इस वॉक के दौरान शरीर के ऊपरी हिस्से पर भी फोकस किया जाता है, जिससे फैट तेजी से बर्न होता है।

जापानी वॉक वजन घटाने में कैसे करती है मदद (Japanese Walk For Weight Loss In Hindi)

जापानी वॉक शरीर की सही पोजिशन को बनाए रखती है और कोर मसल्स को एक्टिव करती है। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और कैलोरी बर्निंग प्रोसेस तेज हो जाता है। साथ ही यह वॉक शरीर को थकाए बिना लंबे समय तक एक्टिव रखने में मदद करती है, जिससे वजन घटाना आसान हो जाता है।

जापान में कैसे हुआ इसका चलन?

जापान में यह वॉक लंबे समय से स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए अपनाई जाती रही है। वहां के हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यह तकनीक शरीर को संतुलित रखती है और बढ़ती उम्र में भी फिटनेस बनाए रखती है। धीरे-धीरे ये वॉक पूरी दुनिया में वायरल हो गई और अब सोशल मीडिया पर भी लोग इसे अपनाते नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर कैसे हुई वायरल?

कई हेल्थ और फिटनेस इन्फ्लूएंसर्स ने जापानी वॉक को सोशली मीडिया पर वायरल करने में भूमिका निभाई है। आपको अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जापानी वॉक को लेकर कई वीडियो प्लेटफॉर्म्स देखने को मिल जाएंगे, जिन पर पर लाखों व्यूज मिल चुके हैं। कई फिटनेस एक्सपर्ट्स और इंफ्लुएंसर्स इसे डेमो करके दिखा रहे हैं। इस वॉक का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें न तो भारी-भरकम जिम इक्विपमेंट्स की जरूरत होती है और न ही ट्रेनर की। आप इसे घर पर भी कर सकते हैं।

जापानी वॉक के अन्य फायदे भी हैं खास (Japanese Walk Health Benefits In Hindi)

  • ये वॉक सिर्फ वजन घटाने तक सीमित नहीं है।
  • यह आपके बैक पेन, खराब पॉश्चर, और थकान जैसी समस्याओं में भी राहत देती है।
  • इससे मांसपेशियों में टोनिंग होती है और शरीर में लचीलापन बढ़ता है।
  • मानसिक तनाव को भी कम करने में ये वॉक असरदार मानी जाती है।

निष्कर्ष

जापानी वॉक एक सिंपल लेकिन इफेक्टिव तकनीक है, जो आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में फिटनेस बनाए रखने का आसान तरीका बनती जा रही है। अगर आप वजन घटाने के लिए किसी सिंपल और कम खर्चीले ऑप्शन की तलाश में हैं, तो जापानी वॉक को अपनी डेली रूटीन में जरूर शामिल करें। रोजाना 15-30 मिनट की ये वॉक आपके शरीर और दिमाग, दोनों को हेल्दी बनाए रखने में मदद करेगी।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीत author

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विष... और देखें

End of Article