क्या घने कोहरे में मॉर्निंग वॉक करना फायदेमंद या नहीं? जानें सर्दियों में कब करना चाहिए मॉर्निंग वॉक

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो हर व्यक्ति को रोजाना मॉर्निंग वॉक करना चाहिए। मॉर्निंग वॉक करने से कई तरह की बीमारियां दूर होती है। लेकिन क्या घने कोहरे में मॉर्निंग वॉक करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है या नहीं।

वॉक करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट भी रोजाना वॉक करने की सलाह देते हैं। मॉर्निंग वॉक करने से ना केवल आपको वजन घटाने में मदद मिलती है बल्कि कई तरह की समस्याएं भी दूर होती है। हार्ट और शुगर के मरीजों के लिए वॉक करना बेहद फायदेमंद माना जाता है। गर्मियों में लोग वॉक करने के लिए सुबह सुबह उठ जाते हैं लेकिन सर्दियों में सुबह उठना काफी मुश्किल होता है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो घने कोहरे में भी वॉक करने निकल जाते हैं। लेकिन कई लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि घने कोहरे में वॉक करना फायदेमंद है या नहीं? इसी कड़ी में आज हम आपको बताएंगे कि घने कोहरे में वॉक करना कितना फायदेमंद है।

Morning Walk in winters

कोहरे में वॉक करना हेल्दी है या नहीं

  • अगर कोई व्यक्ति सांस से जुड़ी बीमारियों से जुझ रहा है तो उसे सुबह घने कोहरे में मॉर्निंग वॉक करने से बचना चाहिए। कड़ाके की ठंड में तो 45 से 50 साल के लोगों को ठंड में टहलने से परहेज करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से कार्डिएक अरेस्ट का खतरा बढ़ जाता है।
  • वहीं हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों के लिए भी कोहरे में टहलना हानिकारक साबित हो सकता है। कोहरे में वॉक करने से अस्थमा जैसी बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। इसके साथ ही ब्रेन स्ट्रोक का भी खतरा रहता है।
  • घने कोहरे में टहलने से सीने में दर्द और लंग्स पर काफी बुरा असर पड़ सकता है। घने कोहरे में वॉक करना सेहत के लिए बिल्कुल फायदेमंद नहीं है। ऐसे में घने कोहरे में वॉक करने से बचें।

End of Feed