Jaggery For Diabetes: क्या डायबिटीज के मरीजों के लिए गुड़ खाना फादेमंद? जानिए क्या है सच्चाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: प्रणव मिश्र
  • Updated Jun 12, 2023, 09:44 AM IST

Health Tips in Hindi: भारत में लगभग हर घर में गुड़ का इस्तेमाल किया जाता है। आज भी हर गांव में हर व्यक्ति खाना खाने के बाद इसका इस्तेमाल करता है। गुड़ का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट यह है कि यह एक प्राकृतिक औषधि है, यह कई आयुर्वेदिक और यूनानी दवाओं को बनाने में भी काम आता है। आज इस लेख में हम जानेंगे कि क्या मधुमेह में गुड़ खा सकते हैं?

Jaggery For Diabetes : डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए मीठे से परहेज करना थोड़ा मुश्किल होता है। मधुमेह रोगियों के लिए मिठास का लुत्फ उठाने के लिए गुड़ एक अच्छा विकल्प माना जाता है। लेकिन क्या सच में गुड़ खाने से मधुमेह कम होता है? इसके लिए सबसे पहले आइए जानते हैं गुड़ के फायदे-

jaggery for diabetes,diabetes and jaggery,jaggery in diabetes

Jaggery and Blood Sugar: क्या मधुमेह रोगियों के लिए गुड़ अच्छा है?

गुड़ के फायदे - Benefits of Jaggery

गुड़ में लौह तत्व होने के कारण ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने की क्षमता सहित कई स्वास्थ्य लाभ हैं। यह पाचन में सुधार करता है और ऑक्सीडेटिव तनाव से लड़ने में मदद करता है। इसके लिए घर के बड़े-बुजुर्ग भोजन के बाद गुड़ खाने की सलाह देते हैं। हालांकि, मधुमेह रोगियों के लिए पौष्टिक आहार में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले खाद्य पदार्थ शामिल हैं। गुड़ का ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक होने के कारण मधुमेह रोगियों को गुड़ खाने की सलाह नहीं दी जाती है।

End of Feed