हेल्थ

Benefits Of Tulsi: सिर्फ पाचन ही नहीं बल्कि इन समस्याओं को भी दूर करती है तुसली, खाली पेट जरूर करें इसका सेवन

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 11, 2023, 11:15 AM IST

तुलसी के पौधे का जितना धार्मिक महत्व है उतना ही ये स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी सेहत का खजाना माना जाता है।

Image

खाली पेट तुलसी के पत्ते खाने के फायदे

Benefits Of Tulsi: धार्मिक रूप से तुलसी के पौधे की काफी महत्व है। आपको कई लोगों के घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगा हुआ दिखता होगा। तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। इसे घर में लगाने से नकारात्मकता दूर होती है और परिवार में सुख-शांती बनी रहती है। तुलसी के पौधे का जितना धार्मिक महत्व है उतना ही ये स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी सेहत का खजाना माना जाता है। आयुर्वेद में तुलसी को सेहत के लिए रामबाण माना जाता है। ये कई बीमारियों से निजात दिलाने में कारगर है। सुबह के समय खाली पेट तुलसी का सेवन करना बहुत अधिक कारगर माना जाता है। पोषक तत्वों से भरपूर तुलसी छोटी और बड़ी सभी तरह की बीमारियों को ठीक करने में मददगार साबित होती है। रोजाना सुबह खाली पेट तुलसी का सेवन करने से शारीरिक और मानसिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इसी कड़ी में आज हम आपको सुबह खाली पेट तुलसी का सेवन करने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

खाली पेट तुलसी के पत्ते खाने के फायदे - Benefits of Eating Basil (Tulsi) Leaves in Hindi

सर्दी-खांसी में फायदेमंद

सर्दी-जुकाम की समस्या से निजात दिलाने में तुलसी का पत्ता बेहद फायदेमंद माना जाता है। एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर तुलसी का पत्ता सर्दी-खांसी से तुरंत राहत दिलाता है। ऐसे में सर्दी-खांसी होने पर सुबह खाली पेट तुलसी के पत्ते का सेवन करें।

पाचन के लिए

पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में तुलसी का पत्ता बेहद कारगर माना जाता है। रोजाना खाली पेट तुलसी के पत्ते चबाने से एसिडिटी और गैस की समस्या दूर होती है। इसके साथ ही इसके सेवन से शरीर का पीएच लेवल मेंटेन रहता है।

मुंह की बदबू करे दूर

रोजाना सुबह तुलसी के पत्तों का सेवन करने से मुंह की बदबू दूर होती है। अगर आप भी सांसों की बदबू से परेशान हैं तो तुलसी के पत्तों का सेवन करें।

तनाव दूर करे

तुलसी के पत्तों में एडेप्टोजन पाया जाता है जो स्ट्रेस लेवल कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके साथ ही इसके सेवन से शरीर में ब्लड फ्लो में सुधार होता है।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article