International Women’s Day: खून की कमी से जूझ रहीं भारतीय महिलाएं, क्यों एनीमिया बन रहा देश का सबसे अनदेखा हेल्थ संकट

Anemia Crisis In Indian Women: भारत में एनीमिया महिलाओं के लिए एक गंभीर लेकिन अक्सर नजरअंदाज किया जाने वाला हेल्थ संकट बन चुका है। NFHS-5 के अनुसार करीब 68% महिलाएं खून की कमी से जूझ रही हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स का भी कहना है कि आयरन की कमी, बार-बार गर्भधारण और खराब डाइट इसके मुख्य कारण हैं। चलिए डॉक्टर से ही जानते हैं आखिर क्यों यह स्थिति एक अनदेखी इमेरजेंसी बन रही है।

Anemia Crisis In Indian Women: भारत में महिलाओं की सेहत से जुड़ी कई समस्याएं हैं, लेकिन उनमें से एक बड़ी समस्या है एनीमिया यानी खून की कमी। यह ऐसी समस्या है जो लाखों महिलाओं को प्रभावित करती है, लेकिन अक्सर इसे गंभीरता से नहीं लिया जाता। कई महिलाएं थकान, चक्कर या कमजोरी को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देती हैं।

भारतीय महिलाओं में एनीमिया बन रहा अनदेखी हेल्थ इमरजेंसी

भारतीय महिलाओं में एनीमिया बन रहा अनदेखी हेल्थ इमरजेंसी (AI Image)

हैदराबाद के यशोदा हॉस्पिटल्स की कंसल्टेंट ऑब्स्टेट्रिशियन और गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. एम. वी. ज्योत्स्ना के अनुसार भारत में एनीमिया महिलाओं के लिए एक बड़ा लेकिन अनदेखा हेल्थ संकट बन चुका है। NFHS-5 सर्वे बताता है कि 15 से 49 साल की लगभग 68.4% महिलाएं एनीमिया से पीड़ित हैं, यानी हर 10 में से करीब 7 महिलाएं खून की कमी से जूझ रही हैं। अगर समय रहते इस पर ध्यान न दिया जाए तो यह महिलाओं की रोजमर्रा की सेहत से लेकर गर्भावस्था तक पर असर डाल सकता है।

End of Feed