BP Control Tips: ब्लड प्रेशर की रीडिंग सामान्य स्तर 100/140 mmHg से ऊपर दिखाता है तो हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है। उम्र, लिंग ,पारिवारिक इतिहास और जीवनशैली जैसे अनेक कारण हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को पैदा करते हैं। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए अपनी लाइफ में बदलाव करने का प्रयास करें। पोटेशियम, मैग्निशियम युक्त भोजन आपकी ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए मदद कर सकता है। ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित लोगों के लिए एक्सपर्ट्स डैश डाइट को रिकमेंड करते हैं यानि कि डाइटरी अप्रोच टू स्टॉप हाइपरटेंशन। डाइट में हम कम नमक वाले भोजन का सेवन करते हैं, जैसे मछली , दाल, नट्स ,फ्रूट्स ,दलिया इत्यादि।
हाई बीपी वाले लोगों के लिए अमृत समान हैं ये फ्रूट्स
केला -
केला हमारी सेहत के लिए बहुत ही अच्छा है। केले में भरपूर मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है, जो उच्च रक्तचाप की समस्या को दूर करता है। पोटैशियम शरीर में सोडियम की मात्रा को बैलेंस करने के काम आता है। यह ब्लड वेसल्स को आराम प्रदान करता है, जिससे कि ब्लड प्रेशर को कम किया जा सकता है।
तरबूज-
अमीनो एसिड हाई ब्लड प्रेशर के इलाज में फायदेमंद होता है। तरबूज में साइट्रलाइन नाम का अमीनो एसिड पाया जाता है। यह भी ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करता है, जिससे ब्लड प्रेशर कम होता है। मतलब आप ब्लड वेसल्स को स्वस्थ रखकर ब्लड प्रेशर से जुड़ी बीमारियों को भी दूर रख सकते हैं।
अनार-
ब्लड प्रेशर की समस्या से छुटकारा दिलाने में अनार भी काफी कारगर है। आपके अंदर ऐंजीओ टेंशन कन्वर्टिंग एंजाइम पाया जाता है, जो ब्लड वेसल्स को फैलाता है और ब्लड प्रेशर संतुलित रहता है।
सेब-
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में सेब का सेवन भी फायदेमंद है। सेब में पॉलिफिनॉल्स व पोटेशियम पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है। पेट के अन्य रोगों से भी छुटकारा दिलाता है। इसके अलावा ब्लूबेरी व स्ट्रॉबेरी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाया जाता है जो कि ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायक होता है। यह आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होती हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
