Sleep Disorder: आजकल हेल्दी रहने के लिए संतुलित आहार और रोजाना एक्सरसाइज के साथ-साथ पर्याप्त नींद भी जरूरी है। प्रत्येक व्यक्ति को रोजाना कम से कम 6 से 8 घंटे नींद लेने की सलाह दी जाती है। जो लोग कम नींद लेते हैं उनकी सेहत पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। खासतौर पर मेंटल हेल्थ पर इसके कई इफेक्ट पड़ सकते हैं। वहीं लाइफस्टाइल भी काफी हद तक प्रभावित हो सकती है। कम नींद लेने की वजह से कई लोगों को पेट संबंधी शिकायत भी रहती है। वैसे तो नींद नहीं आने के कई कारण हो सकते हैं और अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो कुछ चीजों को रात में खाने से परहेज करें।
रात को सोने से पहले भूलकर भी न खाएं ये 3 चीजें
सोने के पहले कभी खाएं ये चीजें-
रात को सोने से पहले जंक फूड को खाने से बचें। ऐसे खाद्य पदार्थों के सेवन से न केवल आपका मोटापा बढ़ सकता है बल्कि इसकी वजह से हार्टबर्न जैसी समस्या भी हो सकती है।
रात को सोने से पहले कच्ची सब्जियों का सेवन भूलकर भी न करें। क्योंकि इसके कारण न केवल आपकी नींद खराब हो सकती है बल्कि इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर की मौजूदगी की वजह से पाचन तंत्र सुस्त हो सकता है।
रात को सोने से पहले प्रोसैस्ड फूड से दूरी बनाने में ही भलाई है। यह हेल्थ के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसके कारण बॉडी में मोनोसोडियम ग्लूटामैट बढ़ सकता है, जिसकी वजह से अनिद्रा की समस्या हो सकती है।
रात को सोने से तुरंत पहले चॉकलेट को लेने से बचें, क्योंकि इसके अंदर अधिक मात्रा में कैफीन मैजूद होती है, जो न केवल आपकी नींद को खराब करने का काम करती है बल्कि अनिद्रा की शिकायत भी हो सकती है।
सोने से पहले अल्कोहल और तंबाकू के सेवन से भी बचें। इससे भी नींद पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
मोबाइल और लैपटॉप आजकल लोगों के जी का जंजाल बन चुका है और अनिद्रा की शिकायत के लिए यह काफी हद तक जिम्मेदार होते हैं। इसमें से निकलने वाली ब्लू लाइट से नींद ना आने की परेशानी होती है। बताया जाता है कि लैपटॉप और मोबाइल से निकलने वाली ब्लू रेज से हमारी बॉडी को लगता है कि यह रात नहीं बल्कि दिन का समय है और ऐसे में मेलाटोनिन का उत्पादन कम होने लगता है, जिसकी वजह से नींद गायब हो जाती है।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
