हेल्थ

Morning Diet: खाली पेट खाई ये चीजें हैं 'जहर' के बराबर, दिनभर रहेंगे परेशान, शरीर को होगा नुकसान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 16, 2023, 01:40 AM IST

Morning Diet: सुबह के समय अधिकतर लोग चाय का सेवन करते हैं। खाली पेट चाय फायदेमंद नहीं मानी जाती है, लेकिन कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिसका खाली पेट सेवन करने से आपको नुकसान हो सकता है। इसलिए भूलकर भी खाली पेट ऐसी चीजों का सेवन न करें। आइए जानते हैं सुबह खाली पेट किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए?

Image

सुबह खाली पेट किन चीजों का न करें सेवन

KEY HIGHLIGHTS
  • सुबह खाली पेट न खाएं दही
  • खाली पेट खट्टे फल खाने से हो सकते हैं नुकसान
  • खाली पेट फ्रूट जूस पीना सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान

Morning Diet: सुबह की शुरुआत अधिकतर लोग चाय की चुस्कियों के साथ करते हैं। इसके साथ अगर नमकीन, ब्रेड जैसी चीजें मिल जाए तो चाय का स्वाद भी बढ़ जाता है। वहीं, कुछ लोग सुबह के समय चाय के बजाय कई अन्य चीजें जैसे- फ्रूट जूस, समोसा, पोहा जैसी चीजों का सेवन करना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप इन चीजों को खाने से पहले इस बात पर ध्यान देते हैं कि आपके लिए क्या फायदेमंद है और क्या नहीं?

दरअसल, कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें सुबह खाली पेट खाने सेहत को भारी नुकसान हो सकता है। ऐसे में सुबह के समय खाली पेट इन चीजों से परहेज की जरूरत होती है। आइए जानते हैं सुबह के समय किन चीजों के सेवन से बचना चाहिए?

खाली पेट क्या न खाएं?

सुबह के समय हेल्दी चीजों का सेवन करें। अगर आप खाली पेट इन चीजों का सेवन करते हैं तो आपको कई परेशानियां हो सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-

दही से बनाएं दूरी

दही स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है, लेकिन सुबह के वक्त दही का सेवन करने से बचना चाहिए। दरअसल, दही में लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो पेट की अम्लता को बिगाड़ सकता है। इसके कारण आपके पेट में एसिडिटी की परेशानी बढ़ जाती है। इसलिए दही हमेशा दोपहर के समय खाने के साथ शामिल करें। यह आपके लिए हेल्दी हो सकता है।

खट्टे फल को कहें न

सुबह के वक्त खट्टे फलों का भी सेवन नहीं करना चाहिए। हालांकि, खट्टे फल आपके स्वास्थ्य के लिए हेल्दी होते हैं, लेकिन खाली पेट इनका सेवन आपके लिए जहर के समान हो सकता है। इसकी वजह से पेट में दर्द, ऐंठन जैसी परेशानी हो सकती है। इसलिए सुबह के वक्त खट्टे फलों का सेवन न करें।

मसालेदार चीजें

सुबह के समय खाली पेट अगर आप मसालेदार चीजें खाते हैं तो इससे आपको अपच की परेशानी हो सकती है। कुछ स्थितियों में इसके कारण आपका पूरा दिन बेकार हो सकता है। कई बार सुबह के समय मसालेदार चीजों का सेवन करने से पेट में ऐठन, दर्द जैसी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए कोशिश करें कि सुबह खाली पेट समोसा, कचौड़ी जैसी चीजों से दूरी बनी रहे।

फ्रूट जूस

कई लोग सुबह के समय फ्रूट जूस का सेवन करें। अगर आप खाली पेट फ्रूट जूस पी रहे हैं तो यह आपके लिए काफी अनहेल्दी साबित हो सकता है। दरअसल, सुबह खाली पेट फ्रूट जूस पीने से पेट में गैस, एसिडिटी, सीने में जलन जैसी शिकायत हो सकती है। इसलिए सुबह के वक्त इन चीजों से दूरी बनाकर रखें।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article