कैसे पैदा होते हैं जुड़वा बच्चे, इन कपल के साथ होता है ऐसा, केरल का ये गांव है फेमस

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated Nov 21, 2022, 06:51 PM IST

How Twin Baby Born:जुड़वा बच्चों पर आई दुनिया की पहली स्टडी में कई अहम खुलासे हुए हैं। उसके अनुसार दुनिया में जुड़वा बच्चे पैदा होने का ट्रेंड 33 फीसदी बढ़ गया है। दुनिया में प्रति 1000 डिलिवरी पर 12 जुड़वा बच्चे पैदा हो रहे हैं। सबसे ज्यादा उत्तरी अमेरिका में जुड़वा बच्चे पैदा होने की दर में इजाफा हुआ है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दुनिया में हर साल करीब 16 लाख बच्चे पैदा हो रहे हैं।
  • केरल का कोडिन्ही गांव जुड़वा बच्चों के लिए फेमस है।
  • जुड़वा बच्चे दो तरह के होते हैं, उनके पैदा होने की वजह भी अलग-अलग होती हैं।

How Twin Baby Born:रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) मां बन गई हैं। उन्होंने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। ईशा अंबानी ने अपने बेटे कृष्णा और बेटी आदिया (Isha Ambani Twin Children) को जन्म दिया है। ईशा अंबानी खद भी जुड़वा हैं, और अब उनके बच्चे भी जुड़वा पैदा हुए हैं। दुनिया में जुड़वा बच्चे पैदा होने का ट्रेंड हमेशा से रहा है, लेकिन साल 2021 में जुड़वा बच्चों पर आई दुनिया की पहली स्टडी में में कई अहम खुलासे हुए हैं। उसके अनुसार दुनिया में जुड़वा बच्चे (Twins Baby) पैदा होने का ट्रेंड 33 फीसदी बढ़ गया है। रिपोर्ट के अनुसार 1000 डिलिवरी पर 12 जुड़वा बच्चे पैदा हो रहे हैं। दुनिया भर में करीब 16 लाख जुड़वा बच्चे हर साल पैदा होते हैं। और जहां तक भारत की बात है तो यहां भी जुड़वा बच्चों का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है। जुड़वा बच्चों के मामले बढ़ने की एक प्रमुख वजह IVF जैसे आधुनिक मेडिकल तकनीकी भी है।

Twins Baby

प्रतीकात्मक तस्वीर: दुनिया में जुड़वा बच्चों की जन्म दर बढ़ी

कैसे पैदा होते हैं जुड़वा बच्चे

जुड़वा बच्चे कैसे पैदा होते हैं, इस पर डॉ किरन राय का कहना है कि एक से ज्यादा बच्चों को जन्म देने के मामले को मेडिकल टर्म में मल्टीपल प्रेग्नेंसी कहा जाता है। यानी किसी महिला के गर्भ में दो या उससे ज्यादा बच्चे हैं। इसमें भी दो तरह के जुड़वा बच्चे होते हैं। इसमें एक प्रक्रिया के तहत जुड़वा बच्चे एक ही अंडे से पैदा हो सकते हैं, वहीं दूसरी प्रक्रिया में अलग-अलग अंडे से जुड़वा बच्चे पैदा होते हैं। अलग-अलग अंडे से पैदा होने वाले बच्चे फ्रैटरनल कहलाते हैं। ऐसा तब होता है जब दो या ज्यादा अंडे अलग-अलग स्पर्म से फर्टिलाइज होते हैं।

End of Feed