शुगर क्रेविंग से हैं परेशान, Dr Pal ने बताए असली कारण और बचने के उपाय

sugar cravings: बहुत से लोग बार-बार मीठा खाने की आदत से परेशान हैं। कई बार हम तय करते हैं कि अब मीठा नहीं खाएंगे, लेकिन कुछ देर बाद इसकी तलब फिर शुरू हो जाती है।

sugar cravings: क्या आपको खाना खाने के थोड़ी देर बाद ही कुछ मीठा खाने का मन करने लगता है? खासकर रात में मिठाई, चॉकलेट या कुछ मीठा खाने की इच्छा बढ़ जाती है? ऐसा सिर्फ आपकी इच्छाशक्ति कमजोर होने की वजह से नहीं होता। इसके पीछे शरीर और दिमाग से जुड़ी कई वजहें हो सकती हैं। प्रसिद्ध गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. पलानीअप्पन मणिकम जो यूट्यूब पर Dr. Pal के नाम से फेमस हैं उनके मुताबिक, शुगर क्रेविंग को सिर्फ इच्छाशक्ति की कमी समझना सही नहीं है। इसके पीछे ब्लड शुगर में उतार-चढ़ाव, खाने में प्रोटीन की कमी, तनाव, नींद की कमी, डिहाइड्रेशन और गट हेल्थ जैसी कई चीजें भूमिका निभा सकती हैं।

sugar craving causes

शुगर क्रेविंग को कैसे रोकें

ब्लड शुगर तेजी से बढ़ना और फिर गिरना

मीठी चीजें या बहुत ज्यादा रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट खाने पर ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है। इसके जवाब में शरीर इंसुलिन रिलीज करता है, जो ग्लूकोज को कोशिकाओं तक पहुंचाने में मदद करता है। समस्या तब हो सकती है जब ब्लड शुगर तेजी से ऊपर जाने के बाद तेजी से नीचे भी आने लगे। ऐसे समय शरीर को जल्दी ऊर्जा की जरूरत महसूस हो सकती है और आपको फिर से कुछ मीठा खाने का मन करने लगता है। यानी कई बार जिस चीज से क्रेविंग शुरू हुई, वही चीज दोबारा क्रेविंग का कारण बन जाती है।

End of Feed