Tips To Relieve Breathing Difficulties In Pregnancy: प्रेग्नेंसी का समय महिलाओं के लिए जितना खास होता है, उतना ही परेशानियों भी भरा होता है। क्योंकि इस दौरान महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जी मिचलाना, उल्टी, पेट में दर्द और कब्ज आदि जैसी समस्याएं उन्हें काफी परेशान करती हैं। इसके अलावा, अक्सर यह भी देखने को मिलता है, प्रेग्नेंसी के दौरान बहुत ही महिलाओं को सांस लेने में तकलीफ की समस्या भी होती है। यह भी प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली एक आम समस्या है। लेकिन इसके कारण उन्हें काफी असहजता का सामना करना पड़ता है। गर्भवती महिलाएं इस बात को लेकर काफी परेशान रहती हैं कि आखिर प्रेग्नेंसी के दौरान सांस लेने में परेशानी की समस्या से कैसे राहत पाएं? इसके बारे में जानने के लिए हमने मानवीज गाइनोलाइफ क्लिनिक, ईस्ट ऑफ कैलाश, दिल्ली की डॉक्टर मानवी मैनी (Consultant Gynaecologist, MBBS,M.S OBGY, Diploma in ART & Reproductive medicine) से बात की। उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में इसके लिए कुछ टिप्स भी शेयर किये हैं। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं...
How To Relieve Breathing Difficulties During Pregnancy
प्रेग्नेंसी के दौरान सांस लेने में तकलीफ की समस्या कैसे दूर करें- How To Relieve Breathing Difficulties During Pregnancy In Hindi
डॉ. मानवी के अनुसार, गर्भवती महिलाएं इन सरल टिप्स को फॉलो करके आसानी से सांस लेने में तकलीफ की समस्या दूर कर सकती हैं। लेकिन उन्हें अपने डॉक्टर से भी बीच-बीच में परामर्श करना चाहिए।
1. अपना सिर ऊंचा करके सोएं
2. अपना पॉश्चर सही बनाए रखें
3. गहरी सांस लें और रिलैक्स करें
4. फैट युक्त और अधिक चीनी युक्त भोजन खाने से परहेज करें।
5. सुरक्षित और हल्के व्यायाम करने की कोशिश करें। इसके लिए डॉक्टर से सलाह लें।
6. अपनी पोजीशन बदलते रहें और बार-बार ब्रेक जरूर लें।
आपको डॉक्टर को कब दिखाना चाहिए?
अगर कोई महिला सांस लेने में परेशानी के साथ-साथ सीने में दर्द की समस्या भी महसूस करती है, तो ऐसे में उन्हें डॉक्टर के पास जरूर जाना चाहिए। इसके अलावा, अगर आपको सांस लेने में तकलीफ किसी स्वास्थ्य समस्या, चोट लगने या कीड़े आदि के काटने की वजह से परेशान कर रही है, तो ऐसे में भी अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
