क्या आपका बच्चा भी मोबाइल देखते हुए खाना खाता है, एक्सपर्ट से जानिए कैसे सिखाएं माइंडफुल ईटिंग

Mindful Eating in Children: क्या आपका बच्चा मोबाइल या टीवी देखते हुए खाना खाता है? चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं बच्चों में माइंडफुल इटिंग की आदत कैसे विकसित करें और उन्हें कौन-सी बैलेंस्ड मील दें।

Mindful Eating in Children: आजकल ज्यादातर घरों में बच्चों को खाना खिलाने के लिए मोबाइल या टीवी का सहारा लिया जाता है। इससे बच्चे तो खाना खा लेते हैं, लेकिन उनका ध्यान खाने पर नहीं, बल्कि स्क्रीन पर रहता है। धीरे-धीरे यह आदत उनकी सेहत पर भी असर डाल सकती है। ऐसे में बच्चों को माइंडफुल ईटिंग, यानी ध्यान लगाकर खाना खाने की आदत सिखाना बहुत जरूरी है। असिस्टेंट प्रोफेसर और रजिस्टर्ड डायटीशियन डॉ. अंकिता सिंह कहती हैं कि अगर शुरुआत से ही कुछ आसान आदतें अपनाई जाएं, तो बच्चे बिना मोबाइल के भी आराम से और सही तरीके से खाना खाना सीख सकते हैं।

Mindful Eating in Children

बच्चों की कैसे छुड़ाएं स्क्रीन और सिखाएं माइंडफुल ईटिंग

बच्चों को समझाएं कि खाना खाते समय ध्यान क्यों जरूरी है

डॉ. अंकिता सिंह के अनुसार, बच्चों को प्यार से समझाएं कि खाना खाते समय सिर्फ खाने पर ध्यान देना चाहिए। जब बच्चा मोबाइल देखते हुए खाता है, तो उसे यह भी महसूस नहीं होता कि उसने कितना खा लिया है। इसलिए खाने के समय टीवी और मोबाइल बंद रखें और बच्चे को आराम से बैठकर भोजन करने दें।

End of Feed