हे भगवान! अब आलू में भी मिलावट, खाद्य विभाग की छापेमारी में मिला 21 क्विंटल नकली आलू, FSSAI ने बताया पहचान का आसान तरीका

मुनाफाखोरी में लगे व्यापारी आपकी सेहत से भरपूर खिलवाड़ कर रहे हैं। हाल ही खाद्य सुरक्षा विभाग ने 21 क्विंटल नकली आलू का जखीरा बरामद किया है। नकली तरह से पकाए और रंग वाले ये आलू आपकी सेहत को भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पहचान के आसान से टिप्स..

हर भारतीय रसोई की शान आलू सब्जियों का सरताज कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। हमारे रोज के खाने में आलू किसी न किसी तरह से शामिल होता ही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन मुनाफाखोर व्यापारियों ने आपकी इस पसंदीदा सब्जी को भी आपके खाने लायक नहीं छोड़ा है। जी हां हाल ही खाद्य सुरक्षा विभाग ने 21 क्विंटल नकली आलू का जखीरा बरामद किया है। नकली तरह से पकाए और रंग वाले ये आलू आपकी सेहत को भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं। आइए जानते हैं FSSAI ने बताया आलू की पहचान का बेहद आसान तरीका।

fake potato in market

कहां पकड़ी गई नकली आलू की खेप?

फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FSDA) की एक टीम ने उत्तर प्रदेश राज्य के बलिया जिले में 21 क्विंटल नकली आलू की खेप को जब्त किया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो शिकायत के आधार पर की गई छापेमारी में पाया गया कि सफेद आलू को लाल रंग से कलर करके बेचा जा रहा था। रंग किया हुआ आलू हमारी सेहत के लिए काफी खतरनाक हो सकता है।

End of Feed