हार्ट अटैक आने पर क्या करें? इस आसान तकनीक को सीख कर तुरंत बचा सकते हैं अपनों की जान

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 5, 2022, 02:43 PM IST

How to help in heart attack: अचानक हार्ट अटैक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। एकदम ठीक व्यक्ति यूं ही मौत के आगोश में चला जाता है। लेकिन आप ऐसे किसी व्यक्ति की मदद कर जान बचा सकते हैं। जानें कैसे।

How to help in heart attack: बीते दिनों न केवल बुर्जुगों में बल्कि युवाओं में भी अचानक दिल का दौरा पड़ने के कारण, मौत हो जाने के कई मामले सामने आए हैं। इसमें सबसे डरावनी बात ये है कि किसी तरह के लक्षण या बीमारी से ग्रसित होने के बिना ही, लोगों को हार्ट अटैक आ रहे हैं। और लगातार देश में ये आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। हर साल केवल भारत में करीब 2 लाख 40 हजार लोग हार्ट अटैक का शिकार होके, अपनी जान खो देते हैं।

अब ऐसे में ये समझना जरूरी है कि, अगर आपके आसपास में किसी को दिल का दौरा पड़े तो आप उसकी तुरंत सहायता कैसे कर सकते हैं। क्योंकि अगर हार्ट अटैक आने के चंद मिनटों के अंदर सही कदम नहीं उठाए, तो सामने वाले की मौत होना निश्चित है। अक्सर हम सुनते हैं कि अस्पताल या डॉक्टर के पास ले जाते समय मरीज का निधन हो गया। ऐसी स्थिति में बचाव के लिए बीमारी की गंभीरता, लक्षण और इलाज की तकनीक को सीखना अति आवश्यक है।

End of Feed