मुंह में छालों को क्यों माना जाता है पेट में खराबी का संकेत, जानें बिना दवा-गोली के इनसे कैसे पाएं छुटकारा

How To Get Rid Of Mouth Ulcers Home Remedies In Hindi: मुंह में छाले यानी माउथ अल्सर अक्सर सिर्फ अस्थायी तकलीफ लगते हैं, लेकिन जब ये बार‑बार हो रहे हों या लंबे समय तक तकलीफ दे रहे हों, तो इन्हें अनदेखा करना खतरे से खाली नहीं होता। ऐसा इसलिए क्योंकि ये शरीर में कई स्वास्थ्य समस्याओं की ओर इशारा करता है। इस लेख में हम जानेंगे कि ये छाले पेट की खराबी का कैसे संकेत होते हैं, और बिना दवा‑गोली के आप उनसे राहत कैसे पा सकते हैं।

How To Get Rid Of Mouth Ulcers Home Remedies In Hindi: कभी-कभी अचानक मुंह में छाले हो जाते हैं और हम सोचते हैं कि शायद कुछ गरम-ठंडा खा लिया होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मुंह के ये छोटे-छोटे छाले हमारे पेट की गड़बड़ी का भी इशारा हो सकते हैं? खासकर अगर ये बार-बार हो रहे हों या जल्दी ठीक नहीं हो रहे, तो सतर्क हो जाना चाहिए। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि मुंह के छाले क्यों होते हैं, ये पेट से कैसे जुड़े हैं और बिना किसी दवा-गोली के आप इनसे कैसे राहत पा सकते हैं।

How To Get Rid Of Mouth Ulcers Home Remedies In Hindi

How To Get Rid Of Mouth Ulcers Home Remedies In Hindi

पेट की गड़बड़ी से छालों का संबंध

जब पेट में पाचन ठीक नहीं रहता या गैस, एसिडिटी जैसी समस्या बार-बार होती है, तो इसका असर सीधे मुंह के अंदर भी देखने को मिलता है। आयुर्वेद में भी माना गया है कि पेट की गर्मी बढ़ने पर मुंह में छाले हो सकते हैं। इसका मतलब ये नहीं कि हर बार छाले का मतलब पेट खराब है, लेकिन अगर ये बार-बार हो रहे हैं तो पेट जरूर चेक कराना चाहिए।

End of Feed