Constipation and Piles : आधुनिक समय में खराब खानपान और जीवनशैली की वजह से लोगों को कई तरह की समस्याएं हो रही हैं। इन समस्याओं में पाचन से जुड़ी परेशानियां प्रमुख हैं। हम में से कई लोगों को इन दिनों कब्ज की समस्याओं से काफी ज्यादा जूझना पड़ता है। लंबे समय तक कब्ज की परेशानी होने से बवासीर की परेशानी होने का खतरा रहता है। ऐसे में कब्ज का समय पर इलाज बहुत ही जरूरी है। अगर आप कब्ज और बवासीर की परेशानियों को दूर करना चाहते हैं, तो इसके लिए कुछ जरूरी उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ असरदार उपायों के बारे में-
कब्ज और बवासीर से राहत दिलाए ये नुस्खे
कब्ज से छुटकारा दिलाए गर्म दूध और घी
कब्ज और बवासीर की परेशानियों को कम करने के लिए आप गर्म दूध और घी का सेवन कर सकते हैं। इसका सेवन करने के लिए रोजाना रात में सोने से पहले 1 कप गर्म दूध लें। इसमें 1 या दो चम्मच देसी घी मिक्स करें। अब इसे रात को सोने से पहले पी लें। ऐसा करने से आपका वात और पित्त दोष संतुलित रहता है। साथ ही यह पाचन की प्रक्रिया को बेहतर करता है, जिससे मल त्याग की परेशानी दूर होती है। ऐसे में आपको कब्ज और बवासीर की परेशानियों से आराम मिल सकता है।
ड्राई आलूबुखारा कब्ज और बवासीर से दिलाए राहत
कब्ज और बवासीर की परेशानियों से जूझ रहे व्यक्तियों के लिए ड्राई आलूबुखारा काफी हेल्दी हो सकता है। दरअसल, इसमें फाइबर की अधिकता होती है, जो आपके आंतों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रख सकता है। रोजाना सुबह इसका सेवन करने से आप कब्ज और बवासीर से आराम पा सकते हैं।
पपीता है प्रभावी
कब्ज और बवासीर के रोगियों के लिए पपीता काफी ज्यादा प्रभावी हो सकता है। इस तरह की परेशानी को दूर करने के लिए रोजाना ब्रेकफास्ट के रूप में 1 कटोरी पपीता खाएं। इससे आपको कब्ज या फिर मल त्याग के दौरान होने वाली परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, पपीता में नैचुरल लैक्सेटिव (रेचक) गुण होता है, जो पेट में फंसे मल को बाहर निकाल सकता है। ऐसे में बवासीर और कब्ज से परेशान रोगियों के लिए पपीता बेस्ट माना जाता है।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
