वेट लॉस में बेहद कारगर है भूरे रंग की दिखने वाली ये छोटी सी चीज, हफ्ते भर में चर्बी पिघलाने के लिए इस तरह करें सेवन

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Dec 10, 2023, 03:49 PM IST

खराब लाइफस्टाइल और गलत खान पान मोटापे का कारण बनता है। इन दिनों इस समस्या से काफी लोग परेशान हैं। शरीर का बढ़ा हुआ वजन ना केवल आपकी पर्सनालिटी को खराब करता है बल्कि कई तरहकी बीमारियों का भी कारण बनता है। वजन घटाने के लिए लोग घंटों जिम में पसीना बहाते हैं, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद मन चाहा रिजल्ट देखने को नहीं मिलता है।

खराब लाइफस्टाइल और गलत खान पान मोटापे का कारण बनता है। इन दिनों इस समस्या से काफी लोग परेशान हैं। शरीर का बढ़ा हुआ वजन ना केवल आपकी पर्सनालिटी को खराब करता है बल्कि कई तरहकी बीमारियों का भी कारण बनता है। वजन घटाने के लिए लोग घंटों जिम में पसीना बहाते हैं, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद मन चाहा रिजल्ट देखने को नहीं मिलता है। ऐसे में अगर आप भी बढ़े हुए वजन से परेशान हैं तो वेट लॉस के लिए आप अलसी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। अलसी को अपनी डाइट में शामिल कर आप तेजी से वजन घटा सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको अलसी का सेवन करने का सही तरीका बताने जा रहे हैं। यहां जानें मोटापा कम करने के लिए किस तरह करें अलसी के बीज का सेवन।

how to eat flaxseed for weight loss

इस तरह डाइट में शामिल करें अलसी का बीज

दही के साथ खाएं अलसी

वजन घटाने के लिए आप अलसी का सेवन दही के साथ कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में दही लें और फिर उसमें भुनी हुई असली डालें। फिर इसका सेवन करें। नियमित रूप से इसका सेवन करने से आप तेजी से वजन घटा सकते हैं। इसे आप सुबह नाश्ते में खा सकते हैं।

End of Feed