Chyawanprash Check Real or Fake: ठंड का मौसम शुरू होते ही लोग बीमारियों से बचने के लिए च्यवनप्राश (Chyawanprash) खाते हैं। च्यवनप्राश खाने से आप सर्दी-जुकाम, फ्लू और फेफड़ों जैसे बीमारियों से बच सकते हैं। इसके अलावा च्यवनप्राश खाने से आप अपनी इम्यूनिटी (Immunity) भी मजबूत कर सकते हैं, लेकिन आज की मिलावटी दुनिया में च्यवनप्राश भी नकली आने लगा है।
ऐसे करें असली च्यवनप्राश की पहचान।
नकली च्यवनप्राश (Fake Chyawanprash) खाने से आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि असली च्यवनप्राश की पहचान कैसे करें। इसी को लेकर आज हम कुछ तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जहां आप च्यवनप्राश के असली या नकली होने का पता कर सकते हैं।
इन तरीकों से करें असली च्यवनप्राश की पहचान:-
- च्यवनप्राश को चेक करने का सबसे आसान तरीका ये है कि आप इसे चख कर देखें। अगर च्यवनप्राश खाने में आपको मीठा लगे तो समझ लीजिए की इसमें चीनी मिली हुई है और ये नकली है।
- च्यवनप्राश को चेक करने का एक तरीका ये है कि आप इसे पानी या दूध में डालकर देखें। अगर ये पानी या दूध में घुल जाए तो इसका मतलब ये है कि ये च्यवनप्राश नकली है।
- च्यवनप्राश को चेक करने का एक तरीका ये भी है कि आप इसे सूंघ कर देखें। दरअसल असली च्यवनप्राश से हमेशा ही दालचीनी, इलायची और पिप्पली की तेज खुशबू आती है।
सर्दियों में च्यवनप्राश खाने से शरीर में गर्मी बनी रहती है। मेंटल एबिलिटी को बढ़ाने में च्यवनप्राश काफी फायदेमंद होता है। साथ ही अनिद्रा और अल्जाइमर जैसी बीमारियों में च्यवनप्राश जरूरी खाना चाहिए। च्यवनप्राश खाने से आपकी स्किन भी साफ रहती है। इसके अलावा ये झुर्रियां और दाग-धब्बे आदि को भी दूर करता है।
