Health Tip of the Day: आज का सेहत मंत्र- सर्दियों में कितना पानी पीना चाहिए?

How Much Water To Drink In Winter : जैसे ही सर्दियों का मौसम आता है, प्यास अपने आप कम लगने लगती है। लेकिन शरीर को अपना काम करने लिए पानी की जरूरत हर मौसम में होती है। इसलिए आपको अपना वॉटर इंटेक कम नहीं करना चाहिए। आज हम आपको बताएंगे कि सर्दियों में कितना पानी पीना चाहिए?

How Much Water To Drink In Winter: सर्दियों का मौसम आते ही लोगों को प्यास लगना कम हो जाता है, जिसका एक बड़ा कारण पसीना न आना है। ठंडी हवा और पसीना न आना, ये दो मुख्य कारण हैं कि सर्दियों में लोग 1 लीटर पानी भी दिनभर में नहीं पीते हैं। यदि आप ऐसा सोचते हैं, कि सर्दियों में शरीर को पानी की जरूरत कम हो जाती है। तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। जी हां अपने क्रियाकलापों को बेहतर तरीके से करने के लिए शरीर को पानी की एक निश्चित मात्रा हर एक मौसम में चाहिए होती है। क्योंकि शरीर में पानी की कमी होने पर आपको थकान, सिरदर्द, कब्ज, ड्राई स्किन और यूरिन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि सर्दियों में रोजाना कितना पानी पीना चाहिए?

Winter Water Intake

सर्दियों में कितना पानी पीना चाहिए?

सर्दियों में कितना पानी पीना चाहिए? - How Much Water To Drink In Winter

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो एक स्वस्थ वयस्क मनुष्य को सर्दियों में भी रोजाना औसतन 2.5 से 3 लीटर पानी पीना चाहिए। हालांकि इसमें सादा पानी के साथ-साथ सूप, हर्बल चाय, दाल और सब्जियों से मिलने वाला पानी भी शामिल होता है। वहीं यदि आप शारीरिक रूप से ज्यादा एक्टिव हैं, तो आपको अपना वॉटर इंटेक बढ़ा देना चाहिए।

End of Feed