12, 14 या 16 कितने घंटे की इंटरमिटेंट फास्टिंग है सही? जानें इसके फायदे, जरूरी नियम और सावधानियां

Intermittent Fasting in Hindi: इंटरमिटेंट फास्टिंग यानी आंतरिक उपवास वेट लॉस का एक कारगर और हेल्दी उपाय है। ये एक खास तरह की डाइटिंग ही है, जिसे यदि सही तरह से फॉलो किया जाए तो इससे आपकी सेहत को कई तरह के फायदे भी मिल सकते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से इंटरमिटेंट फास्टिंग के फायदे, नियम, और जरूरी सावधानियों के बारे में विस्तार से बताएंगे। जानें कौन कर सकता है इंटरमिटेंट फास्टिंग।

Intermittent Fasting in Hindi : खानपान और लाइफस्टाइल की कमियों के चलते आजकल बहुत से लोग मोटापा के शिकार होते जा रहे हैं। जिसे कम करने के लिए लोग महंगे-महंगे वेट लॉस फूड्स और हैवी एक्सरसाइज का सहारा लेते हैं। यदि आप अपने वजन को तेजी से कम करना चाहते हैं, तो एक डाइट का नाम इन दिनों बहुत लिया जाता है और इसके कारगर होने के दावे किए जाते हैं। इस डाइटिंग तरीके का नाम है इंटरमिटेंट फास्टिंग।

क्या है इंटरमिटेंट फास्टिंग, इसके नियम और सावधानियां?

इंटरमिटेंट फास्टिंग दरअसल खाने का एक असरदार तरीका है, जो आपको वजन कम करने में काफी मदद करता है। इंटरमिटेंट फास्टिंग कोई डाइट प्लान नहीं है, बल्कि एक खाने का एक खास तरीका है। जिसमें आप दिन के कुछ घंटों में खाना खाते हैं और बाकी समय उपवास (fasting) करते हैं। आज हम आपको इंटरमिटेंट फास्टिंग के फायदे, नियम, और जरूरी सावधानियों के बारे में विस्तार से बताएंगे।

End of Feed