कोलेस्ट्रॉल का काल हैं ये घरेलू उपाय, खींचकर बाहर कर देंगे नसों में जमा गंदगी, टल जाएगा दिल के रोगों का खतरा

कोलेस्ट्रॉल हमारी नसों में जमा एक गंदा पदार्थ है, जो धीरे-धीरे हमारी नसों को जाम कर देता है। इसके कारण आपको हार्ट रोग जैसे- हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारियों का खतरा काफी तेजी से बढ़ जाता है। आज हम आपको कोलेस्ट्रॉल कम करने लिए कुछ कारगर घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं।

लगातार खराब होता खानपान और लाइफस्टाइल ये दोनों ही चीजें हमारे शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल लेवल के लिए जिम्मेदार हैं। कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में मौजूद एक प्रकार का फैट होता है, जो शरीर के लिए जरूरी होता है। हालांकि कोलेस्ट्रॉल दो प्रकार का होता है। पहला LDL (लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन) और दूसरा HDL (हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन)। LDL को बैड कोलेस्ट्रॉल भी कहा जाता है। LDL कोलेस्ट्रॉल हमारे लिए हानिकारक होता है जबकि HDL हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है। बैड कोलेस्ट्रॉल यानी LDL हार्ट रोगों का खतरा बढ़ा देता है, जिससे दिल में ब्लॉकेज, हार्ट बीट कम होना और हार्ट अटैक जैसे खतरे पैदा हो जाते हैं। यदि आप बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या से परेशान हैं और इसके लिए कोई कारगर उपाय तलाश रहे हैं, तो आपको हमारे बताए घरेलू उपाय जरूर फॉलो करने चाहिए। आइए जानते हैं कोलेस्ट्रॉल के लिए कुछ कारगर घरेलू उपाय..

home remedies for cholesterol

कोलेस्ट्रॉल के लिए घरेलू उपाय - Home Remedies for Cholesterol Control in Hindi

अर्जुन की छाल

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए अर्जुन की छाल रामबाण साबित होती है। इसमें विशेष रूप से फ्लेवोनॉयड्स और अर्जुनोनिक एसिड पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में हमारी मदद करता है। इसे दूध से साथ उबालकर पीने से भरपूर लाभ मिलता है। इसके लिए आप 1 गिलास दूध में 1 चम्मच अर्जून की छाल का चूर्ण मिलाकर उबाल लें। इसे ठंड़ा करके पीने से आपको कोलेस्ट्रॉल की समस्या से तेजी से निजात मिलेगी।

End of Feed