कुछ लोग नमक कम खाते हैं, फिर भी उनका BP क्यों रहता है हाई, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताई असली वजह

High Blood Pressure Causes: क्या आपने कभी सोचा है कि लोग नमक बहुत कम खाते हैं, फिर भी उनके साथ अक्सर हाई ब्लड प्रेशर की समस्या देखने को मिलती है। चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं इसके पीछे की बड़ी वजह।

High Blood Pressure Causes: जब भी किसी का ब्लड प्रेशर (BP) बढ़ता है तो सबसे पहले यही कहा जाता है कि नमक कम खाइए। यह सलाह सही भी है, क्योंकि ज्यादा नमक खाने से कई लोगों का BP बढ़ सकता है। लेकिन आपने ऐसे लोगों को भी देखा होगा जो पहले से ही कम नमक खाते हैं, फिर भी उनका ब्लड प्रेशर सामान्य नहीं रहता। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर वजह क्या है?

High Blood Pressure Causes

नमक कम खाने पर भी बीपी हाई रहने की वजह क्या है

हेल्थ इंफ्लुएंसर और न्यूट्रिशनिस्ट अक्षय एस शेट्टी के मुताबिक, हाई BP की वजह (high bp reasons) सिर्फ नमक नहीं होती। हमारी रोजमर्रा की कुछ आदतें, बढ़ता वजन, तनाव और शरीर के अंदर होने वाले कुछ बदलाव भी इसमें अहम भूमिका निभा सकते हैं। इसलिए अगर BP को सही रखना है तो सिर्फ नमक कम करना ही नहीं, बल्कि पूरी लाइफस्टाइल पर ध्यान देना जरूरी है।

End of Feed