क्या योग करने से छूट सकती है तंबाकू की लत? AIIMS रिसर्च में सामने आई बड़ी बात

Healthy Lifestyle Tips: योग तंबाकू की तलब को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। योग को स्वस्थ आदतों के साथ अपनाकर लोग तंबाकू मुक्त जीवन की ओर एक मजबूत कदम बढ़ा सकते हैं।

Healthy Lifestyle Tips: तंबाकू छोड़ना आसान नहीं है। चाहे कोई सिगरेट पीता हो, बीड़ी, वाइपिंग करता हो या फिर गुटखा और दूसरे तरह के तंबाकू का इस्तेमाल करता हो, इसकी लत छोड़ने में काफी मुश्किलें आती हैं। निकोटीन की आदत सिर्फ शरीर को ही नहीं, बल्कि दिमाग को भी प्रभावित करती है। तंबाकू छोड़ने की कोशिश करने वाले लोगों को बार-बार इसकी तलब, तनाव, बेचैनी और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। कई बार यही वजह होती है कि लोग छोड़ने के बाद फिर से तंबाकू का सेवन शुरू कर देते हैं।

Yoga for Tobacco Cessation

तंबाकू मुक्त जीवन की ओर एक मजबूत कदम

लेकिन क्या योग इस मुश्किल सफर में मदद कर सकता है? हाल ही में दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के शोधकर्ताओं ने इस पर एक अध्ययन किया है, जिसमें योग को तंबाकू छोड़ने की कोशिश में मददगार पाया गया है।

End of Feed