Health Tips: मिर्च खाने के बाद क्यों निकलने लगता है नाक से पानी? समझिए कारण

Health Tips: तीखा खाना खाने से नाक बहने लगती है। मिर्च में मौजूद एक्टिव कंपाउंड 'कैप्साइसिन' नाक और साइनस की नर्व एंडिंग्स को एक्टिवेट कर देता है। और जानने के लिए आगे यहां डिटेल में जानकारी दी गई है।

Health Tips: मसालेदार खाना खाते ही कई लोगों की नाक बहने लगती है। ऐसा अक्सर मिर्च की वजह से होता है, लेकिन ज्यादातर लोग इसके पीछे का कारण नहीं जानते। मेडिकल भाषा में इसे "राइनोरिया" कहा जाता है। यह सिर्फ मिर्च से ही नहीं, बल्कि कुछ दूसरी वजहों से भी हो सकता है। मिर्च में एक खास तत्व पाया जाता है जिसे कैप्साइसिन कहते हैं। यही मिर्च को तीखा बनाता है। जब हम मिर्च खाते हैं तो कैप्साइसिन की वजह से जलन महसूस होती है। इसी वजह से शरीर खुद को बचाने के लिए नाक से पानी निकालने लगता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, मिर्च का पौधा कैप्साइसिन इसलिए बनाता है ताकि जानवर इसे ज्यादा ना खाएं। यही कारण है कि इसका इस्तेमाल पेपर स्प्रे जैसी चीजों में भी किया जाता है। अगर आप एक से ज्यादा मिर्च खाते हैं या फिर ज्यादा तीखा खाना पसंद करते हैं तो कुछ जरूरी बाते हैं जो आपको जरूर पता होना चाहिए। ये बातें आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं।

Why Nose Runs After Eating Spicy Food

मिर्च खाने के बाद क्यों बहने लगती है नाक (फोटो: AI)

मिर्च खाने के बाद नाक बहने के और कारण

गस्टेटरी राइनाइटिस: अगर आपको मिर्च या मसालेदार खाना खाते ही नाक बहने लगती है, लेकिन एलर्जी जैसे कोई और लक्षण नहीं होते, तो इसे गस्टेटरी राइनाइटिस कहा जाता है। इसमें मुंह और नाक की नसें एक्टिव हो जाती हैं और नाक से पानी आने लगता है।

End of Feed