Fenugreek Water Benefits: मेथी के बीजों का पानी स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होते हैं। इस बात से आप काफी अच्छी तरह से वाकिफ होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मेथी की पत्तियों का पानी भी सेहत के लिए काफी ज्यादा लाभकारी हो सकता है। जी हां, मेथी की पत्तियों के पानी का सेवन करने से आपका मोटापा कंट्रोल हो सकता है। साथ ही यह डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल की परेशानी को भी दूर कर सकता है। इसके अलावा इस पानी का सेवन करने के कई लाभ हो सकते हैं। आइए जानते हैं मेथी के पानी का सेवन करने से सेहत को होने वाले लाभ क्या हैं?
कई बीमारियों में लाभकारी है मेथी के पत्ते
मेथी की पत्तियों का पानी पीने के लाभ
मेथी की पत्तियों का पानी कई तरह की समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है। आइए जानते हैं कुछ असरदार लाभ के बारे में-
मोटापा करे कम
मेथी की पत्तियों का पानी पीने से आपका मोटापा काफी तेजी से कंट्रोल हो सकता है। दरअसल, सुबह खाली पेट इस पानी का सेवन करने से आपका मेटाबॉलिज्म तेजी से बूस्ट होता है, जो कैलोरी बर्न करने में प्रभावी है। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो इसे अपने आहार में जरूर शामिल करें।
डायबिटीज करे कंट्रोल
मेथी के पत्तियों का पानी पीने से आपका डायबिटीज कंट्रोल हो सकता है। दरअसल, इसमें मौजूद गुण शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल कर सकता है। इसके अलावा इससे इंसुलिन का स्तर भी कंट्रोल होता है, जो डायबिटीज में होने वाली परेशानियों को दूर कर सकता है।
कोलेस्ट्रॉल को करे नियंत्रित
मेथी के पत्तों का पानी पीने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा यह गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में प्रभावी है। अगर आप हार्ट डिजीज के खतरों को कम करना चाहते हैं तो अपने आहार में मेथी के पानी को जरूर शामिल करें। इससे आपके शरीर में मौजूद गंदगी भी बाहर निकल सकती है।
मेथी के पत्ते का पानी पीने से पहले बरतें ये सावधानी
मेथी की तासीर गर्म होती है। ऐसे में मेथी के पत्तों का पानी पीने से पहले एक बार डॉक्टरी सलाह जरूर लें। वहीं, अगर आपको पीरियड्स में दर्द, ऐंठन और क्रैम्स की परेशानी है तो इसके सेवन से परहेज करें।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)
