Winter superfood: सर्दियों में इस तरह करें घी का सेवन, दूर होंगी कई बीमारियां, नहीं होगा सर्दी-जुकाम

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Dec 6, 2023, 09:50 AM IST

सर्दियों में घी का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। घी हेल्दी फैट, विटामिन ए, डी, ई और के का बेहतरीन सोर्स है। घी पूरे शरीर को पोषण देता है, साथ ही हड्डियों को मजबूत बनाता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं भी दूर होती है। घी इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है। ऐसे में ठंड के मौसम में इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

सर्दियों में घी का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। घी हेल्दी फैट, विटामिन ए, डी, ई और के का बेहतरीन सोर्स है। घी पूरे शरीर को पोषण देता है, साथ ही हड्डियों को मजबूत बनाता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं भी दूर होती है। घी इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है। ऐसे में ठंड के मौसम में इसका सेवन जरूर करना चाहिए। इसके सेवन से वायरल इंफेक्शन का खतरा कम रहता है। घी शरीर को अंदर से गर्म रखता है और ठंड से बचाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको सर्दियों में घी खाने के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही आपको ये भी बताएंगे कि घी के सेवन का सही तरीका क्या है।

Health benefits of ghee

घी कितना खाना चाहिए

कई लोग अपनी डाइट में घी शामिल करने से बचते हैं क्योंकि उन्हें लगता है घी का सेवन करने से शरीर में फैट की मात्रा बढ़ जाएगी और साथ ही कोलेस्ट्रॉल लेवल भी बढ़ जाएगा। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। कोई भी व्यक्ति अपनी डाइट में रोजाना 1-2 या अधिकतम 3 चम्मच शामिल कर सकता है। इसमें हेल्दी फैट होता है जो सेहत को कई तरह के स्वास्थ्य लाभ पहुंचाता है।

End of Feed