तेजी से घटाना है वजन और काटना है फैट तो रोजाना खाएं बादाम, वैज्ञानिकों ने बताया कितने खाने से मिलेगा पूरा फायदा

Health benefits of Eating Almonds : बादाम खाने के तमाम तरह के फायदों के बारे में आपने जरूर सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बादाम आपके लिए कारगर फैट कटर भी साबित हो सकते हैं। जी हां हाल ही में एक शोध में इस बात का खुलासा किया गया है।

बादाम एक सुपरफूड है, जो आपकी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है। इसमें विटामिन से लेकर प्रोटीन तक बहुत से पोषक तत्व मौजूद होते हैं। आपने आमतौर पर बादाम का सेवन वेट गेनिंग के लिए किया होगा। लेकिन हाल ही में हुए एक शोध में इस बात का खुलासा हुआ है कि बादाम का सेवन रोजाना करने से आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे आपको वेट लॉस में भी मदद मिलती है। Current Developments in Nutrition में छपे एक लेख की मानें तो वैज्ञानिक इस बात पर सहमत हुए हैं, कि बादाम का सेवन करने से आपकी कार्डियोमेटाबॉलिक हेल्थ काफी बेहतर होती है। लेख की मानें तो बादाम का सेवन करने से आपको न केवल वेट लॉस में मदद मिलती है, बल्कि इससे आपकी हार्ट हेल्थ भी बेहतर होती है।

almonds for weight loss

रोजाना कितना बादाम खाना चाहिए?

बादाम आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपको रोजाना कितना बादाम खाना चाहिए। इस सवाल का जवाब देते हुए एक्सपर्ट्स लिखते हैं, कि आपको रोजाना 50 ग्राम बादाम का सेवन करना चाहिए। इससे आपको वेट लॉस में मदद मिल सकती है।

End of Feed