Harmful Effects of Dishwashing Soap: देंखे कहीं बर्तन पर लगा न रह जाए डिश वॉशिंग सोप, बिगड़ सकता है स्वास्थ्य

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 13, 2022, 06:18 AM IST

Harmful Effects of Dishwashing Soap and liquid: डिश वॉशिंग केक व लिक्विड का मानव सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। अगर इनका अंश पेट में पहुंच जाए तो कई तरह की परेशानी हो सकती है। इनमें फूड पॉइजनिंग से लेकर आंत संबंधी गंभीर समस्याएं शामिल हैं। इन खतरों से बचने के लिए आप कुछ उपाय कर सकते हैं। चलिए जानते हैं उनके बारे-

KEY HIGHLIGHTS
  • सेहत की देखभाल के लिए बर्तनों की ठीक से साफ सफाई जरूर
  • डिश वॉशिंग केक व लिक्विड में होते हैं हानिकारक रसायन
  • रसायनों का सेहत पर हो सकता है विपरीत असर

Harmful Effects of Dishwashing Soap: सेहत के लिए फ्रेश फूड्स और बैलेंस डाइट जरूरी है। भले ही आपने अपने लिए बिलकुल ताजे और पौष्टिकता से भरपूर भोजन का चयन किया है, लेकिन जिस प्लेट में आप खाना खा रहे हैं वह अच्छी तरह साफ नहीं है। उस पर बर्तन साफ करने वाले साबुन या लिक्विड रह गया तो आपकी पूरी मेहनत पर पानी फिर सकता है। जिन बर्तनों में हम खाना खाते हैं उनकी साफ सफाई का पूरा ध्यान रखा जाना भी जरूरी है। खासकर इस पर जरूर ध्यान रहे कि सफाई के लिए उपयोग में लाए गए साबुन या लिक्विड का कोई अंश उस पर न रह गया हो। स्विस इंस्टीट्यूट एलर्जी एंड अस्थमा रिसर्च और ज्यूरिख यूनिवर्सिटी की ओर से किए गए शोध में पता चला है कि डिश वॉशिंग केक व लिक्विड का मानव सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। अध्ययन में पता चला है कि अगर डिश वॉशिंग केक व लिक्विड के अंश पेट में पहुंच जाए तो कई तरह की परेशानी हो सकती है। इनमें फूड पाॅजनिंग से लेकर आंत संबंधी गंभीर समस्याएं शामिल हैं। आइए जानते हैं डिश वॉशिंग केक व लिक्विड में कौन से कैमिकल्स होते हैं जो हमारी सेहत को क्या-क्या पहुंचाते हैं नुकसान.....

Dishwashing Soap

बर्तन पर लगा न रह जाए डिश वॉशिंग सोप, बिगड़ सकती है आपकी हेल्थ

एक्टिव एजेंट ट्राइक्लोसन

अधिकतर डिश वॉशिंग केक व लिक्विड में एक्टिव एजेंट के तौर पर ट्राइक्लोसन का उपयोग किया जाता है। यह एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल होता है और मानव कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाता है।

End of Feed