झड़ने से सफेद होने तक, बालों की इन समस्याओं का कारण बन सकता है स्ट्रेस, इग्नोर करना पड़ सकता है भारी

Hair Problems Caused By Stress In Hindi: अगर आप चाहते हैं कि बाल लंबे समय तक मजबूत, काले और हेल्दी रहें, तो सिर्फ शैम्पू या ऑयल से काम नहीं चलेगा। स्ट्रेस को भी कंट्रोल करना जरूरी है। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि बालों से जुड़ी ज्यादातर समस्याओं के पीछे तनाव एक मुख्य वजह है। यहां जानें यह कैसे आपके बालों के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है।

Hair Problems Caused By Stress In Hindi: आजकल बहुत से लोग बालों की शिकायत करते हैं, किसी के बाल झड़ रहे हैं, तो कोई कम उम्र में सफेद बालों से परेशान है। हम अक्सर सोचते हैं कि इसका कारण शैम्पू, ऑयल या खानपान है, लेकिन असली वजह कई बार कुछ और ही होती है- स्ट्रेस यानी तनाव। जी हां, ज्यादा सोच-विचार, टेंशन और भागदौड़ भरी जिंदगी का असर सीधा हमारे बालों पर पड़ता है। अगर इसे नजरअंदाज कर दिया जाए तो आगे चलकर ये बालों की बड़ी प्रॉब्लम बन सकती है। चलिए जानते हैं कि स्ट्रेस की वजह से हमारे बालों को कैसे-कैसे नुकसान हो सकते हैं।

Hair Problems Caused By Stress In Hindi

Hair Problems Caused By Stress In Hindi

तनाव की वजह से होने वाली बालों से जुड़ी समस्याएं - Hair Problems Caused By Stress In Hindi

बाल अचानक ज्यादा झड़ने लगते हैं

जब हम बहुत ज्यादा टेंशन में होते हैं, तो बाल झड़ने लगते हैं। कभी-कभी तो इतने बाल झड़ते हैं कि कंघी या बाथरूम में देखकर ही डर लगने लगता है। ये स्ट्रेस की वजह से होता है, जो बालों की ग्रोथ साइकिल को बिगाड़ देता है।

End of Feed