सावधान! रील देखने की लत से थक रहा दिमाग, लेकिन शरीर के इस अंग को भी पहुंच रहा नुकसान

Health Alert: क्‍या आपको भी फोन लेकर रील देखने की आदत है। हाथ में मोबाइल आने पर बस 5 मिनट रील देखने की चाहत से शुरू होने के बाद घंटों समय का पता नहीं लगता। आपकी ये आदत आपके दिमाग पर तो जोर डाल ही रही है लेकिन इसी के साथ यह आपके शरीर के इस अंग पर भी नकारात्‍मक प्रभाव डाल रही है। यहां लें ज्‍यादा जानकारी।

Health Alert: रील देखने की आदत कैसे हमें प्रभावित कर रही है। चिकित्सक पहले ही एक-दो मिनट की रील (वीडियो)देखने की लत से दिमाग पर नकारात्मक प्रभाव को लेकर चिंता जता चुके हैं लेकिन अब उन्होंने इसके आंखों पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव को लेकर चेतावनी दी है। चिकित्सकों का कहना है कि बहुत अधिक समय स्क्रीन पर व्यतीत करने से विशेष तौर पर इंस्टाग्राम, टिकटॉक, फेसबुक और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया मंचों पर लगातार रील देखने से सभी आयु समूहों में, खासतौर पर बच्चों और युवाओं में आंखों की समस्या में वृद्धि हो रही है।

tired eyes

रील देखने से आंखों पर बढ़ रहा दबाव

यह चेतावनी मंगलवार को दिल्ली के यशोभूमि स्थित इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर में आयोजित एशिया पैसिफिक एकेडमी ऑफ ऑप्थैल्मोलॉजी और ऑल इंडिया ऑप्थैल्मोलॉजिकल सोसाइटी की संयुक्त बैठक के दौरान प्रमुख नेत्र रोग विशेषज्ञों ने दी। एशिया पैसिफिक एकेडमी ऑफ ऑप्थैल्मोलॉजी (एपीएओ) 2025 कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. ललित वर्मा ने बहुत अधिक समय स्क्रीन देखने पर व्यय करने के कारण होने वाली ‘साइलेंट एपिडेमिक ऑफ डिजिटल आई स्ट्रेन’ (डिजिटल उपकरणों के इस्तेमाल से खामोशी से बढ़ती आंखों की बीमारी की महामारी) के खिलाफ कड़ी चेतावनी जारी की।

End of Feed