Gut Health: इस आदत से बढ़ सकता है पेट खराब होने का खतरा, बारिश के मौसम में रहना होगा सावधान

Gut Health: अगर आप साफ पानी पिएंगे, ताजा खाना खाएंगे, साफ-सफाई का ध्यान रखेंगे और तला-भुना सीमित मात्रा में खाएंगे, तो मानसून का पूरा मजा भी ले पाएंगे और पेट भी स्वस्थ रहेगा।

Gut Health: बारिश के मौसम में गर्मागर्म चाय और कुरकुरे पकौड़े की याद लगभग सभी को आती है। मौसम की वजह से ज्यादातर लोगों का बार-बार कुछ तला-भुना खाने का मन करता है। लेकिन, आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ये आदत कई बार आपकी पेट की सेहत पर भारी पड़ सकती है। डॉक्टरों का कहना है कि मानसून के दौरान बैक्टीरिया और वायरस तेजी से फैलते हैं, जिससे फूड पॉइजनिंग, डायरिया, उल्टी, गैस और अपच जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में अगर खान-पान और साफ-सफाई का ध्यान रखा जाए, तो बरसात का मजा भी लिया जा सकता है और पेट भी स्वस्थ रखा जा सकता है।

Gut Health Monsoon Health Tips

बारिश में चाय-पकौड़ों का मजा पड़ सकता है भारी

बरसात में पेट ज्यादा क्यों खराब होता है

बरसात के मौसम में हवा में नमी बढ़ जाती है। यही नमी बैक्टीरिया और वायरस के पनपने के लिए अच्छा माहौल बनाती है। इसके अलावा इस मौसम में हमारा पाचन तंत्र भी थोड़ा धीमा काम करता है। इसलिए जो चीजें गर्मियों या सर्दियों में आसानी से पच जाती हैं, वे मानसून में पेट पर भारी पड़ सकती हैं। अगर इस दौरान बार-बार तला-भुना, मसालेदार या बाहर का खाना खाया जाए, तो गैस, एसिडिटी, ब्लोटिंग और अपच जैसी दिक्कतें होने लगती हैं।

End of Feed