Garlic And Black Pepper Tea Benefits To Lower Cholesterol: चाय हम सभी के दैनिक खानपान का एक अहम हिस्सा है। लेकिन सुबह उठने के बाद दूध वाली चाय के साथ दिन की शुरुआत करने से सेहत को कई तरह से नुकसान हो सकते हैं। वहीं, कुछ ऐसी चाय भी हैं जिनका सेवन करने से कई बीमारियों से बचाव में मदद और सेहत को जबरदस्त फायदे भी मिल सकते हैं। आपको बता दें कि जिन लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, अगर ऐसे लोग अपने दिन की शुरुआत लहसुन और काली मिर्च से बनी हर्बल चाय के साथ करते हैं, तो इससे उनकी नसों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल बाहर निकलेगा और अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ेगा। इस चाय को पीने से कोलेस्ट्रॉल कम करने में कैसे मदद मिलती है और आप इसकी रेसिपी और सेवन का तरीका जानने के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन गरिमा गोयल से बात की। इस लेख में जानें कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए लहसुन और काली मिर्च की चाय के फायदे।
Garlic And Black Pepper Tea Benefits To Lower Cholesterol
कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए लहसुन और काली मिर्च की चाय के फायदे - Benefits Of Garlic And Black Pepper Tea To Lower Cholesterol Level in Hindi
डायटीशियन गरिमा की मानें तो लहसुन में एलिसिन नामक कंपाउंड पाया जाता है। यह कोलेस्ट्रॉल बायोसिंथेसिस को रोकने में योगदान देता है। यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के साथ-साथ अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है। वहीं, काली मिर्च की बात करें तो इसमें पाइपराइन नामक एक्टिव कंपाउंड होता है, जो नसों में जमा गंदे कोलेस्ट्रॉल को पिघलाने और खींचकर बाहर निकालने में बहुत प्रभावी है।
इसके अलावा, इस चाय में आप एक एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर भी पी सकते हैं। ऐसा करने से कोलेस्ट्रॉल को प्रभावी रूप से कम करने में बहुत मदद मिल सकती है। क्योंकि नींबू में विटामिन सी होता है, जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है। यह फाइब्रिनोजेन (Fibrinogen) नामक केमिकल के स्तर कम करता है। इससे रक्त में थक्का बनने की प्रक्रिया रोकने और ब्लड फ्लो में सुधार करने में मदद मिलती है।
कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए लहसुन और काली मिर्च की चाय कैसे बनाएं? - How To Make Garlic And Black Pepper
To Lower Cholesterol in Hindi
इसके लिए आपको गैस पर एक टी पैन चढ़ाना है। उसमें एक गिलास पानी, कटी हुए 2 लहसुन की कलियां, ¼ छोटी चम्मच काली मिर्च का पाउडर डालकर अच्छी तरह उबाल लें। इसे तब तक पकाएं जब तक कि पानी जलकर आधा न रह जाए। अब इस चाय को एक कप में छानकर निकाल लें। इसमें आधा नींबू निचोड़ें और इस अद्भुत चाय का आनंद लें। सुबह इस चाय के साथ अपने दिन की शुरुआत करें, इससे आपकी सेहत को जबरदस्त फायदे मिलेंगे।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
