लो फैट - नो शुगर, क्या आप भी लेबल पर लिखे दावों के झांसे में आ जाते हैं, FSSAI की 5-स्टेप गाइड बताएगी असली सच

FSSAI Food Label Guide: हाल ही में FSSAI ने फूड पैकेट के लेबल पढ़ने के लिए एक 5-स्टेप गाइड शेयर की है। जिसकी मदद से लोग लेबल पर लिखे दावों के झांसे में आने से बच सकते हैं।

FSSAI Food Label Guide: आजकल बाजार में मिलने वाले ज्यादातर पैकेटबंद खाने-पीने के सामान पर बड़े-बड़े दावे लिखे होते हैं। कहीं 'शुगर फ्री' लिखा होता है तो कहीं 'हाई फाइबर', 'लो फैट' या '100% हेल्दी' जैसे शब्द नजर आते हैं। ऐसे दावे देखकर हम अक्सर सोचते हैं कि यह चीज हमारी सेहत के लिए अच्छी होगी और बिना ज्यादा सोचे उसे खरीद लेते हैं। लेकिन क्या पैकेट पर लिखा हर दावा सच होता है? बता दें कि ऐसा जरूरी नहीं है। इसी वजह से भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने लोगों को फूड लेबल सही तरीके से पढ़ने की सलाह दी है। FSSAI की 5-स्टेप गाइड बताती है कि किसी भी पैकेज्ड फूड की असली कहानी उसके चमकदार विज्ञापनों में नहीं, बल्कि उसके फूड लेबल में छिपी होती है। आइए जानते हैं क्या है FSSAI की ये 5-स्टेप गाइड (FSSAI 5 step guide)।

FSSAI Food Label Guide

FSSAI ने बताया फूड लेबल लिखे दावों की सच्चाई जानने का आसान तरीका

1. सामने लिखा देखकर फैसला न करें

जब भी कोई पैकेटबंद खाद्य पदार्थ खरीदें, तो केवल सामने लिखे दावों को देखकर फैसला न लें। कंपनियां अक्सर आकर्षक शब्दों का इस्तेमाल करती हैं ताकि ग्राहक उनकी ओर आकर्षित हों। असली जानकारी पैकेट के पीछे या किनारे पर दी गई होती है। इसलिए खरीदने से पहले उसे पढ़ने की आदत डालें।

End of Feed